Aaj Ka Panchang 16 December 2025: आज 16 दिसंबर 2025 को पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है, जो रात 11:59 तक रहेगी। धनु संक्रांति के कारण सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे और खरमास शुरू होगा। स्वाति नक्षत्र और सकुर्मा योग बन रहे हैं। दिन मंगलवार है। अशुभ मुहूर्त में राहुकाल दोपहर 1:11 से 4:08 तक रहेगा। सूर्योदय सुबह 7:06 और सूर्यास्त शाम 5:26 पर होगा। चंद्रमा तुला राशि में रहेगा। इस दिन उत्तर दिशा में यात्रा से बचना चाहिए।
आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ मंगलवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, द्वादशी तिथि रात 11 बजकर 576 मिनट तक रहने वाली है। इसके साथ ही आज धनु संक्रांति है। दरअसल, आज ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही खरमास आरंभ हो जाएंगे। इसके साथ ही आज स्वाति नक्षत्र के साथ सकुर्मा योग का निर्माण हो रहा है। जानें मंगलवार का दैनिक पंचांग में शुभ मुहूर्त, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति से लेकर राहुकाल के बारे में…
तिथि- द्वादशी रात 11 बजकर 59 मिनट पर
नक्षत्र- स्वाति नक्षत्र दोपहर 2 बजकर 50 मिनट तक फिर विशाखा नक्षत्र आरंभ
पक्ष- कृष्ण पक्ष
मास-पौष
वार-मंगलवार
व्रत-धनु संक्रांति
वर्तमान ऋतु और हिंदू संवत्सर
ऋतु- हेमंत ऋतु
शक संवत: 1947 (विश्वावसु)
विक्रम संवत: 2082
काली संवत: 5126
प्रविष्टे / गत्ते: 31
करण
कौलव – सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक
तैतिल- सुबह सुबह 10 बजकर 40 मिनट से रात 11 बजकर 59 मिनट तक
योग
अतिगंड योग- दोपहर 1 बजकर 21 मिनट तक
सुकर्मा- दोपहर 1 बजकर 21 मिनट से आरंभ होकर 17 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 16 मिनट तक
आज का अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त- प्रातः 9 बजकर 10 मिनट से प्रातः 9 बजकर 11 मिनट तक
कुलिक- दोपहर 01 बजकर 18 मिनट से दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक
कंटक: प्रातः 7 बजकर 47 मिनट से प्रातः 8 बजकर 29 मिनट तक
राहु काल- दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से 4 बजकर 8 मिनट तक
कालवेला / अर्द्धयाम- प्रातः 9 बजकर 10 मिनट से प्रातः 9 बजकर 51 मिनट तक
यमघण्ट- प्रातः 10 बजकर 47 मिनट से प्रातः 11 बजकर 14 मिनट तक
यमगण्ड- प्रातः 9 बजकर 41 मिनट से प्रातः 10 बजकर 58 मिनट तक
गुलिक काल: दोपहर 12 बजकर 16 मिनट से दोपहर 1 बजकर 37 मिनट तक
आज का शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक
आज से खरमास आरंभ
ग्रहों के राजा सूर्य 16 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 26 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही खरमास आरंभ हो जाएंगे, जो 14 जनवरी तक चलेंगे। इसके बाद सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
Kharmas 2025:15 या 16 दिसंबर, कब से शुरू होगा खरमास? जानें सही तिथि, इस मास क्या करें और क्या नहीं
चंद्रमा की स्थिति
चंद्रमा आज तुला राशि में संचरण करेंगे।
सूर्योदय और सूर्यास्त
सूर्योदय: प्रातः 7 बजकर 6 मिनट
सूर्यास्त: सायं 5 बजकर 26 मिनट
चंद्रोदय और चंद्रास्त
चन्द्रोदय – सुबह 3 बजकर 41 मिनट
चन्द्रोदय: अगले दिन रात्रि 4 बजकर 41 मिनट
आज का दिशा मूल
आज उत्तर दिशा में यात्रा से बचना शुभ माना जाता है।
नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
