Aaj Ka Panchang 14 January 2026: आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। इसके साथ ही आज मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। माना जा रहा है कि ऐसा संयोग करीब 23 साल के बाद बना है। आज सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे, जिससे शुक्र के साथ युति करके शुक्रादित्य योग का निर्माण हो रहा है। पंचांग के अनुसार आज सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में आज के दिन भगवान विष्णु के साथ सूर्य देव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं आज के स्नान-दान का समय, शुभ योग, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और बुधवार का संपूर्ण पंचांग…
तिथि- एकादशी 12:22 तक, फिर द्वादशी
वार: बुधवार
मास-पौष
अमांत – पौष
पूर्णिमांत – माघ
शक संवत (राष्ट्रीय कलैण्डर) – पौष 22, 1947
वैदिक ऋतु – हेमंत
द्रिक ऋतु – शिशिर
नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र सुबह 12:06 से 15 जनवरी को सुबह 03:03 तक
योग
अमृतसिद्धि योग – 14 जनवरी 14 07:14 एएम – Jan 15 03:03 एएम
सर्वार्थसिद्धि योग – 14 जनवरी सुबह 07:14 एएम – 15 जनवरी सुबह 03:03 एएम
करण
बालव – सुबह 04:36 एएम – शाम 05:53 पीएम
कौलव – शाम 05:53 पीएम – 15 जनवरी 07:07 एएम
आज का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल – 12:35 पीएम – 1:56 पीएम
यम गण्ड – 8:34 एएम– 9:55 एएम
कुलिक – 11:15 एएम– 12:35 पीएम
दुर्मुहूर्त – 12:14 पीएम– 12:57 पीएम
आज का शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त – Nil
अमृत काल – 03:22 पीएम– 05:10 पीएम
ब्रह्म मुहूर्त – 05:38 एएम– 06:25 एएम
आज के व्रत-त्योहार- 14 जनवरी 2026
मकर संक्रांति 2026
मकर संक्रांति के अवसर पर सूर्य का उत्तरायण में प्रवेश करना विशेष महत्व रखता है। मकर संक्रांति को ज्योतिष और हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना गया है। ये पर्व में सकारात्मक ऊर्जा, सफलता और समृद्धि के आगमन का प्रतीक माना जाता है।
षटतिला एकादशी 2026
पंचांग के अनुसार, इस साल 2026 की षटतिला एकादशी और मकर संक्रांति एक ही दिन पड़ रहे हैं। ऐसे में भगवान विष्णु की पूजा करने और तिल का दान करने से आपके पापों का नाश होगा और मोक्ष के मार्ग खुलेंगे।
Shattila Ekadashi 2026: कब रखें षटतिला एकादशी का व्रत? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय
इस साल षटतिला एकादशी पर मकर संक्रांति के साथ कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जिससे इन तीन राशि के जातकों के ऊपर विष्णु जी के साथ सूर्यदेव की विशेष कृपा होगी। जानें इन लकी राशियों के बारे में….
साल 2026 का वार्षिक राशिफल (Horoscope 2026)
डिस्क्लेमर (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणामों में भिन्नता हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।
