Aaj Ka Panchang 10 December 2025 (आज का पंचांग 10 दिसंबर 2025): आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, षष्ठी तिथि दोपहर 1 बजकर 48 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके अलावा आज चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में केतु के साथ युति करके ग्रहण योग का निर्माण कर रहे हैं। जानें आज का दिन धार्मिक और पंचांगीय दृष्टि से कई महत्वपूर्ण योगों के साथ आरंभ हो रहा है। यहां जानें बुधवार का दैनिक पंचांग में शुभ मुहूर्त, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति से लेकर राहुकाल के बारे में…
आज की तिथि
आज कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो दोपहर 1 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी।
वार: बुधवार
पक्ष: कृष्ण पक्ष
मास-पौष
शक संवत: 1947 (विश्वावसु)
विक्रम संवत: 2082
काली संवत: 5126
आज का नक्षत्र
आज मघा नक्षत्र रहेगा, जो कल सुबह 02 बजकर 22 मिनट से आरंभ हो रही है और पूरे दिन रहने वाली है।
करण
करण: वणिज करण 13:48:57 तक और इसके बाद विष्टि करण 25:47:50 तक।
योग
वैधृति योग- सुबह से लेकर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक
विष्कुम्भ – दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से 11 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 39 मिनट तक
सूर्योदय और सूर्यास्त
सूर्योदय: प्रातः 07:02:36 बजे
सूर्यास्त: सायं 17:24:40 बजे
चंद्रोदय और चंद्रास्त
चन्द्रोदय: रात 23:11:00 बजे
चन्द्रास्त: दोपहर 11:39:59 बजे
चंद्रमा की स्थिति
आज चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। जहां पर केतु के साथ युति हो रही है और ग्रहण योग का निर्माण हो रहा है।
आज का शुभ समय
आज अभिजीत मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।
अमृत काल: रात 12:17 बजे से 01:55 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 05:26 बजे से 06:14 तक
आज का अशुभ मुहूर्त
दुष्ट मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक
कुलिक: दोपहर सुबह 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक
कंटक: शाम 4 बजकर 1 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक
राहुकाल: दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 1 बजकर 31 मिनट तक
यमगण्ड: सुबह 08 बजकर 20 मिनट से 09 बजकर 38 मिनट तक
गुलिक काल: सुबह 10 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक
यमघण्ट: सुबह 09 बजकर 07 मिनट से 01 मिनट से 09 बजकर 48 मिनट तक
दिशा मूल
आज उत्तर दिशा में यात्रा निषेध मानी गई है। यदि यात्रा आवश्यक हो, तो दही या तुलसी खाकर निकलना शुभ माना गया है।
नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
