Aaj Ka Panchang 05 December 2025 (आज का पंचांग 5 दिसंबर 2025): पौष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, प्रतिपदा तिथि सुबह 4 बजकर 43 मिनट पर आरंभ हो रही है। आज रोहिणी व्रत रखा जा रहा है। इसके साथ ही आज से हिंदू पंचांग के दसवां माह पौष आरंभ हो चुका है। आज चंद्रमा 10 बजकर 15 मिनट तक वृषभ राशि में संचरण करेंगे। इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके अलावा देवताओं के गुरु बृहस्पति वक्री अवस्था में ही मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यहां जानें दैनिक पंचांग में शुभ मुहूर्त, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति से लेकर राहुकाल के बारे में…

Paush Month 2025: सफला एकादशी से लेकर पौष पूर्णिमा तक, पौष माह में पड़ेंगे ये व्रत त्योहार, जानें महत्व

आज का पंचांग

तिथि- प्रतिपदा देर रात 12 बजकर 55 मिनट तक
पक्ष — कृष्ण पक्ष
वार — शुक्रवार

मास- पौष माह

नक्षत्र

रोहिणी नक्षत्र — पूर्वाह्न 11:46 तक प्रभावी

योग

सिद्ध योग — सुबह 08:02 तक शुभ प्रभाव

करण

प्रथम करण — बालवा (14:50 तक)
द्वितीय करण — कौवाला (24:57 तक)

सूर्योदय और सूर्यास्त

सूर्योदय — सुबह 6:58
सूर्यास्त — शाम 05:36

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चन्द्रोदय – 5 दिसंबर को शाम 5:57
चन्द्रास्त -6 दिसंबर को सुबह 8:21

चंद्रमा की स्थिति

चंद्रमा रात 10 बजकर 15 मिनट तक वृषभ राशि में स्थित रहेंगे। इसके बाद मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

आज का राहुकाल

प्रातः 10:57 से 12:17 तक

संवत्सर और मास

विक्रम संवत — 2082
शक संवत — 1947 (विश्वावसु)

आज का शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त- 11:51 से 12:32 तक
अमृत काल – सुबह 08:58 से 10:21, दोपहर 01:15 से 02:39 तक
ब्रह्म मुहूर्त -सुबह 05:22 से सुबह 06:10 तक

आज का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल – प्रातः 10:57 से 12:17 तक
यम गण्ड – दोपहर 2:57 से शाम 4:16 तक
कुलिक – सुबह 8:18 से सुबह 9:37 तक
दुर्मुहूर्त – सुबह 09:06 से 09:48 तक, दोपहर 12:38 से 01:21 तक
वर्ज्यम् – शाम 04:40 – शाम 06:04 तक