Horoscope 2020 In Hindi: अंक ज्योतिष जिसे अंग्रेजी में न्यूमेरोलॉजी (Numerology) कहा जाता है, ये संख्याओं का विज्ञान है। इसके अंतर्गत किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख के मूलांक को देखकर उसका भविष्य बताया जा सकता है। हर मूलांक का कोई न कोई ग्रह स्वामी होता है, जिसका मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। इन्हीं ग्रहों की स्थिति, ऊर्जा और प्रभाव को देखते हुए भविष्यवाणी की जाती है। यहां आप अपने मूलांक की सहायता से जानेंगे कि आपके लिए आने वाला साल यानी 2020 कैसा रहने वाला है।

अंक ज्योतिष अनुसार नये साल का मूलांक 4 है और इसी संख्या के गुणों के अनुसार वर्ष 2020 को ऊर्जा मिलेगी। मूलांक 4 को राहु ग्रह का स्वामित्व प्राप्त है। राहु को राजनीति और जोड़ तोड़ करने वाला ग्रह माना जाता है। जिन लोगों का मूलांक 4 है उनके लिए ये साल काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। सबसे पहले जानिए कैसे निकालते हैं मूलांक, जैसे आपका जन्म किसी भी महीने की 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक (2+7) 9 होगा। इसी तरह अगर आपका जन्म 29 तारीख को हुआ है तो 2+9=11 और 1+1=2 आपका मूलांक 2 होगा।

2020 Rashifal In Hindi: मूलांक के अनुसार वर्ष 2020 का राशिफल

Numerology Number 1, 2020 Rashifal: मूलांक 1 वालों का राशिफल 2020 

Numerology Number 2, 2020 Rashifal: मूलांक 2 वालों का राशिफल 2020

Numerology Number 3, 2020 Rashifal: मूलांक 3 वालों का राशिफल 2020

Numerology Number 4, 2020 Rashifal: मूलांक 4 वालों का राशिफल 2020

Numerology Number 5, 2020 Rashifal: मूलांक 5 वालों का राशिफल 2020

Numerology Number 6, 2020 Rashifal: मूलांक 6 वालों का राशिफल 2020

Numerology Number 7, 2020 Rashifal: मूलांक 7 वालों का राशिफल 2020

Numerology Number 8, 2020 Rashifal: मूलांक 8 वालों का राशिफल 2020

Numerology Number 9, 2020 Rashifal: मूलांक 9 वालों का राशिफल 2020

Live Blog

Highlights

    11:34 (IST)27 Dec 2019
    मूलांक 2 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल?

    किसी भी कार्य को विश्वास और ईमानदारी के साथ करेंगे तो सफलता मिलेगी। परिवार में थोड़ा कलह का माहौल रह सकता है। विदेश जाने के इच्छा की पूर्ति के आसार हैं। अपनी प्रियतम के साथ इस साल अच्छे और रोमांटिक पल बिताएंगे। साल में ऐसी परिस्थितियां भी आएंगी जब आपको अपने प्रेमी को लेकर शक भावना मन में आ सकती है। किसी तीसरे व्यक्ति की राय लेना आपके लिए भारी पड़ेगा।

    11:01 (IST)27 Dec 2019
    मूलांक 1 वालों का राशिफल...

    साल की शुरुआत जोश के साथ होगी। लेकिन शुरुआत के महीने निकल जाने के बाद अचानक से परेशानियां खड़ी होने लगेंगी। 14 अप्रैल से स्थिति में सुधार आने की संभावना है। सितंबर तक आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। रूके हुये कार्य इस दौरान पूरे होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। पदोन्नति के आसार रहेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखेंगे तो ये साल आपको कुछ बड़ी उपलब्धि दे सकता है। विदेश जाने के इच्छुक जातकों का सपना पूरा होने की संभावना है।