Makar Sankranti 25 January 2020: 15 जनवरी 2020 को मकर संक्रांति पर्व मनाया जायेगा। ये एक ऐसा त्योहार है जिसे लगभग पूरे भारत में मनाया जाता है। बस इसके नाम अलग अलग है। उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति, तमिलनाडु में पोंगल, असम में बिहु, कश्मीर घाटी में शिशुर सेंक्रांत, उत्तर प्रदेश और बिहार में खिचड़ी, कर्नाटक में मकर संक्रमण के नाम से जाना जाता है। इसी दिन सूर्य भगवान दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। जानिए 15 जनवरी के दिन का पूरा पंचांग और अपना राशिफल…

15 जनवरी 2020 के व्रत और त्योहार (15 January 2020 Festival): 

मकर संक्रांति: इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना पुण्य का काम बताया गया है। अगर नदी स्नान संभव न हो तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लेना चाहिए। इस दिन खिचड़ी खाने और उसका दान करने की परंपरा है। मकर संक्रांति का पुण्य काल 07:15 ए एम से 05:46 पी एम तक रहेगा और इसका महा पुण्य काल 07:15 ए एम से 09:00 ए एम तक का है।

पोंगल: तमिलनाडु के लोग इस पर्व को मनाते हैं। ये चार दिवसीय उत्सव है। इसे थाई पोंगल के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व के दिन सूर्य भगवान को अर्पित किये जाने वाले प्रसाद को पगल कहा जाता है। एक नये मिट्टी के पात्र में कच्चे दूध, गुड़ तथा नयी फसल के चावलों को उबालकर ये भोग तैयार किया जाता है। थाई पोंगल संक्रान्ति का क्षण 02:22 ए एम।

उत्तरायण: मकर संक्रांति को गुजरात में उत्तरायण के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग सूर्य देव की उपासना करते हैं। गुजरात में इस पर्व वाले दिन आसमान रंग बिरंगी पतंगों से भरा हुआ दिखाई देता है।

15 जनवरी 2020 पंचांग (15 January 2020 Panchang): 

सूर्योदय – 07:15 ए एम
सूर्यास्त – 05:46 पी एम
चन्द्रोदय – 10:45 पी एम
चन्द्रास्त – 10:45 ए एम
शक सम्वत- 1941 (विकारी)
विक्रम सम्वत- 2076 परिधावी
अमांत महीना – पौष
पूर्णिमांत महीना – माघ
वार- बुधवार
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि – पञ्चमी – 12:10 पी एम तक
नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी – 04:07 ए एम, जनवरी 16 तक
योग – शोभन – 09:14 पी एम तक
करण – तैतिल – 12:10 पी एम तक
द्वितीय करण – गर – 10:54 पी एम तक
सूर्य राशि – मकर
चन्द्र राशि – सिंह – 11:29 ए एम तक

शुभ मुहूर्त: अमृत काल – 09:28 पी एम से 10:57 पी एम, सर्वार्थ सिद्धि योग – 04:07 ए एम, जनवरी 16 से 07:15 ए एम, जनवरी 16 तक, रवि योग – 04:07 ए एम, जनवरी 16 से 07:15 ए एम, जनवरी 16 तक।

अशुभ मुहूर्त: राहुकाल – 12:30 पी एम से 01:49 पी एम, गुलिक काल – 11:12 ए एम से 12:30 पी एम, यमगण्ड – 08:34 ए एम से 09:53 ए एम,
दुर्मुहूर्त – 12:09 पी एम से 12:51 पी एम, वर्ज्य – 12:36 पी एम से 02:05 पी एम।

[bc_video video_id=”6122069150001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

राशिफल 15 जनवरी 2020 (15 January 2020 Rashifal): 

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। करियर में तरक्की के आसार हैं। वृष वालों को प्यार में धोखा मिल सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के आसार हैं। मिथुन वालों को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा। बॉस से झगड़ा हो सकता है। कर्क वालों के मानसिक तनाव बढ़ने के आसार हैं। गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। सिंह वालों को मनचाही नौकरी मिलेगी। दिन शुभ रहेगा। कन्या वालों के परिवार का माहौल तनाव पूर्ण रहेगा। तुला वालों की लव लाइफ में कुछ खास होने वाला है। वृश्चिक के जातकों को विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। धनु वालों की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। मकर वालों को व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगा। कुंभ वालों को लव के मामलों को लेकर सतर्क रहना होगा। मीन वाले अचानक से किसी यात्रा पर जा सकते हैं।