Aaj Ka Panchang 01 July 2020: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। जिसे देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन से भगवान विष्णु का शयनकाल प्रारंभ हो जाता है। देवशयनी एकादशी के 4 महीने बाद प्रबोधिनी एकादशी मनाई जाती है। जिस दिन भगवान विष्णु का शयनकाल पूरा होता है। देवशयनी एकादशी के दिन कई लोग व्रत रखते हैं। माना जाता है कि एकादशी व्रत रखने से सभी प्रकार के मनोरथ पूर्ण होते हैं।

देवशयनी एकादशी पूजा मुहूर्त: एकादशी तिथि का प्रारंभ 30 जून की शाम 07:49 बजे से हो चुका है और इसकी समाप्ति 01 जुलाई को 05:29 PM पर होगी। व्रत रखने वाले जातक आज किसी भी समय पूजा कर सकते हैं। व्रत पारण का समय 02 जुलाई की सुबह 05:00 AM से 07:40 AM तक रहेगा।

शुभ मुहूर्त: अमृत काल शाम 06:19 PM से 07:49 PM तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग 02:34 AM, 2 जुलाई से 05:00 AM तक रहेगा। अमृत सिद्धि योग 02:34 AM जुलाई 2 से 05:00 AM जुलाई 2 तक रहेगा। विजय मुहूर्त 01:54 PM से 02:48 PM तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त का समय 06:08 PM से 06:32 PM है। सायाह्न सन्ध्या मुहूर्त 06:21 PM से 07:25 PM तक रहेगा। निशिता मुहूर्त 11:19 PM से 12:02 AM जुलाई 02 तक रहेगा।

अशुभ मुहूर्त: राहुकाल 11:40 AM से 01:21 PM तक रहेगा। गुलिक काल का समय 10:00 AM से 11:40 AM तक है। यमगण्ड 06:40 AM से 08:20 AM तक। दुर्मुहूर्त 11:14 AM से 12:07 PM तक। वर्ज्य 09:19 AM से 10:49 AM तक रहेगा। भद्रा 06:38 AM से 05:29 PM तक रहेगा। विंछुड़ो 08:56 PM से 05:00 AM, जुलाई 02 तक।

मिथुन, सिंह और धनु राशि के लोग जानें कैसा रहेगा आज का दिन

तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से कैसी होगी आज की तिथि

मेष, कर्क और कन्या राशि के जातकों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा, यहां पढ़ें

वृषभ, मकर और कुंभ राशि के जातकों का प्रेम संबंध पर क्या पड़ेगा प्रभाव, समझें यहां