पंजाब के जालंधर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुरा है, उस वीडियो में खुद को पादरी बताने वाला बजिंदर सिंह एक महिला के साथ बदसलूसी कर रहा है, थप्पड़ मार रहा है, गला भी दबा रहा है। बजिंदर ने महिला के साथ तो मारपीट की ही है, एक दूसरे युवक को भी कई थप्पड़ जड़े हैं। यह पूरी घटना एक सीसीटीवी में कैद हो चुकी है, बजिंदर की मारपीट साफ दिखाई दे रही है।

बजिंदर सिंह का वायरल वीडियो

वायरल वीडियो 6 मिनट के करीब का है जिसमें सबसे पहले बजिंदर एक महिला पर किताब उठाकर फेंकता है। जब वो महिला बहस करने आगे आती है तो उसे थप्पड़ जड़ देता है। बड़ी बात यह होती है कि वो महिला अपने छोटे बच्चे के साथ वहां आई होती है, लेकिन बजिंदर कोई रहम नहीं दिखाता और मारपीट करता रहता है। जब वहां खड़े कुछ लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं तो बजिंदर एक दूसरे युवक को भी कई थप्पड़ जड़ देता है।

बजिंदर पर क्या है आरोप?

अब बजिंदर सिंह वही शख्स है जिस पर कुछ समय पहले यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे थे। एक 22 वर्षीय महिला ने दावा किया था कि जब वो 17 साल की थी, तब उसे गलत तरीके से छुआ गया था, उस पर शादी करने का दबाव तक बना था। अब उस मामले में केस तो दर्ज हुआ, लेकिन पादरी बजिंदर ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उसका कहना रहा कि दूसरे पादरियों ने उसे बदनाम करने के लिए यह साजिश रची है।

Video बनाकर बताई ऐसी बात, हो रहा Viral

बजिंदर सिंह को हर कोई उसकी यशू-यशू वाले वीडियो के लिए जानता है, गाना भी काफी चर्चा में रहा था। बजिंदर खुद को चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम का संस्थापक बताता है।