यमुना एक्सप्रेस-वे पर बीती रात भीषण सड़क हुआ है। इस हादसे में नशे में धुत कार सवारों ने चार लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में चारों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मदद करना पड़ा भारी
आगरा में सोमवार देर रात भीषण हादसा हुआ। आगरा से नोएडा की ओर जा रही तेज रफ्तार में कार ने चार लोगों को कुचल दिया। जिस वजह से चारों की मौत हो गई। दरअसल अज्ञात वाहन के कैंटर से टकराने के बाद फंसे चालक की मदद के लिए दो कार सवार व एक कैंटर चालक अपनी गाड़ी को किनारे लगा कर मदद कर रहे थे कि इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही कार ने सभी को रौंद दिया। कार ड्राइवर नशे में धुत्त नजर आ रहा था।
टोल अथॉरिटी से मिली जानकारी
एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही खंदौली टोल अथॉरिटी की टीम और नजदीकी थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस सभी को नजदीकी अस्पताल ले गई जहां चारों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल को भर्ती करा दिया। मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टोल अथॉरिटी के अनुसार एक्सीडेंट करने वाला कार ड्राइवर नशे में था।