Romil Vohra Encounter: कुछ नौजवान जवानी के जोश में अपराध की दुनिया में कदम रखते हैं और अंत में पुलिस की गोली से मारे जाते हैं। ऐसा ही एक नौजवान रोमिल वोहरा था जिसका 21 साल की उम्र में हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस ने मिलकर एनकाउंटर कर दिया।

इतनी कम उम्र में ही रोमिल वोहरा के नाम 3.10 लाख का इनाम पुलिस ने घोषित कर दिया था। वोहरा काला और नोनी राणा गैंग का शार्पशूटर था। यह गैंग हरियाणा के यमुनानगर और आसपास के इलाकों में शराब माफियाओं और व्यापारियों से फिरौती वसूल करता है।

रोमिल वोहरा हरियाणा पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक, उस पर कुल 9 मुकदमे दर्ज थे। इसमें से सात हरियाणा में और एक-एक दिल्ली और पंजाब में थे। यह मुकदमे हत्या, वसूली और फायरिंग के थे।

‘हां, हम रिलेशनशिप में थे…’, सोनम और राज ने रिश्ते की बात कबूल की

जेल काट रहे माता-पिता

पुलिस का कहना है कि रोमिल के माता-पिता भी इस समय जेल की सजा काट रहे हैं। रोमिल के पिता कपिल वोहरा और मां ऋषा वोहरा को इस साल मार्च में यमुनानगर पुलिस ने अवैध शराब की आपूर्ति के मामले में गिरफ्तार किया था।

उदयपुर में फ्रांसीसी महिला से दुष्कर्म, कास्टिंग कंपनी का मालिक है आरोपी

पुलिस ने बताया कि रोमिल जब स्कूल में था, तब भी छोटे-मोटे झगड़े करता रहता था। 12वीं के बाद उसने यमुनानगर के एक कॉलेज में बी.कॉम में दाखिला लिया। इसी दौरान वह नोनी राणा से मिला। नोनी राणा फिलहाल कनाडा में है। नोनी के कहने पर अक्टूबर, 2024 में रोमिल ने उसके लिए काम करना शुरू कर दिया। नोनी राणा ने रोमिल के आक्रामक स्वभाव का फायदा उठाया और उसे कई अपराध करवाए। इनमें हत्या के मामले भी शामिल हैं।

पुलिस अफसर ने बताया, ‘नोनी के कहने पर रोमिल ने 8 महीने में हरियाणा और पंजाब में हत्या की चार और फायरिंग की दो घटनाओं को अंजाम दिया।’

होटल में ‘वो’ संग थी पत्नी, पति को भेजा ऐसा वीडियो भेजा, देखते ही कर ली आत्महत्या

नोनी और काला राणा का गैंग

नोनी और काला राणा दोनों भाई हैं और गैंग चलाते हैं। काला राणा पहले कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ मिलकर काम करता था। जेल में रहने के दौरान उसकी बिश्नोई से दोस्ती हुई थी। पिछले कुछ महीनों से उसका छोटा भाई नोनी विदेश से गैंग चला रहा था। नोनी को 2022 में बैंकॉक से भारत लाया गया था।

यह भी पढ़ें- जिस कुख्यात अपराधी निशु की तलाश में था गृह मंत्रालय, वह दिल्ली एयरपोर्ट से हुआ गिरफ्तार