Priyanka Negi Kon Hai, Adarsh Gram Sarkot Pradhan Chamoli, Uttarakhand Panchayat Election Result 2025: देवभूमि उत्तराखंड के पंचायत चुनावों में इस बार कई युवा चेहरों को जीत मिली है। इन युवा नेताओं ने सभी को चौंका दिया है। एक ऐसा ही नाम प्रियंका नेगी का है, जो कि 21 साल की उम्र में गांव की प्रधान बन गई हैं। प्रियंका उस गांव की प्रधान बनी हैं, जिसे आदर्श ग्राम योजना के तहत राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गोद लिया है।
दरअसल, चमोली के गैरसैण विकासखंड के तहत आने वाले आदर्श ग्राम सारकोट में पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित हुए तो 21 साल की प्रियंका नेगी की जीत हो। उनकी जीत एक मिसाल बन गई है। उनकी प्रतिद्वंदी का नाम प्रियंका देवी रहीं।
प्रियंका को मिली बड़ी जीत
चुनाव परिणामों की बात करें तो प्रियंका नेगी को 421 वोट्स मिले, जबकि प्रतिद्वंदी प्रियंका देवी को 235 वोट्स हासिल हुए। प्रधानी के चुनाव के लिहाज से प्रियंका नेगी की जीत बड़ी मानी जा रही है। सारकोट गांव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गोद लिया है। प्रियंका नेगी के बैकग्राउंड की बात करें तो उनका ताल्लुक राजनीतिक परिवार से भी है। उनके पिता पिता राजेंद्र नेगी भी पहले दो बार ग्राम प्रधान रह चुके हैं।
AIIMS पटना में रेजिडेंट डॉक्टर्स ने क्यों की हड़ताल? | पढ़ें
ग्रामीणों को ज्यादा है उम्मीद
प्रियंका नेगी की बात करें तो उन्होंने पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन किया है। पिता के राजनीतिक बैकग्राउंड की वजह से ही वो नेतृत्व क्षमता में शुरू से ही माहिर थीं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि वे युवा होने के चलते वे गांव के विकास के लिए ज्यादा सहजता से काम कर सकेंगी।
सीएम धामी ने दी प्रियंका नेगी को बधाई
सरकोट से प्रियंका नेगी की जीत पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी और कहा कि इस पद पर आपका चुनाव न केवल एक मज़बूत लोकतंत्र को दर्शाता है, बल्कि महिलाओं की शक्ति और युवाओं की क्षमता का भी प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर सरकोट गांव का सर्वांगीण विकास और प्रगति अवश्य सुनिश्चित करेंगे और राज्य के अन्य गांवों का भी आदर्श ग्राम सरकोट की तर्ज पर विकास किया जाएगा। सीएम धामी और प्रिंयका नेगी की टेलीफोनिक बातचीत का वीडियो सीएम कार्यालय से शेयर किया गया है।