Delhi NCR Weather Update Today, Delhi NCR Main Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली NCR में अब गर्मी का प्रभाव अच्छे ढ़ग से दिखने लगा है। दिन में तेज धूप और चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही है। इसी को लेकर मौसम विभाग ने इस सप्ताह लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ आने वाले दो-तीन दिनों में गर्मी का सितम और बढ़ने वाला है। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

आज को लेकर मौसम विभाग ने जो अनुमान लगाया है कि आने वीकेंड पर तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहने वाला है। जबकि न्यूनतम 25 डिग्री रहने के आसार हैं। इसके अलावा लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। लू को लेकर बताया गया है कि शुक्रवार से लू 25-35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवा चलेगा।

जानें आज के मौसम का हाल

गुरुवार को आसमान साफ रहेंगे। दिन में तेज धूप से गर्मी का आसर देखने को मिलेगा। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं। वहीं मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दोपहर में गर्मी का सितम देखने को मिलेगा। इसके साथ प्रचंड गर्मी का भी एहसास होने लगेगा।

बीते कल का ऐसा था तापमान

बीते बुधवार को दिल्ली का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा यानी 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम यानी 22.9 दर्ज किया गया। दिल्ली का सबसे गर्म इलाका नजफगढ़ रहा जहां का तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पालम का तापमान 42 डिग्री तो आया नगर का तापमान 42.3 डिग्री दर्ज किया गया। फरीदाबाद का 42,8 और पूसा का 42.9, नोएडा का 43.2, पीतमपुरा का 42.8 तापमान दर्ज किया गया था।