Mumbai, Gujarat,Assam, Himanchal Rains, Weather Forecast Today News Updates:पिछले एक हफ्ते से वर्षा की चपेट में चल रहे महाराष्ट्र में बारिश संबंधी घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार ( 3 अगस्त) को चेतावनी दी कि अगले 24 घंटे में ऊपरी पश्चिमी तट क्षेत्र में और भारी वर्षा होने की संभावना है।मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि शनिवार को समुद्र में बड़ा ज्वार भाटा आने के बीच भारी बारिश का अनुमान ‘‘अच्छा संयोग नहीं है’’।

गुजरात में एनडीआरएफ तैनातः जिला कलेक्टर धवल कुमार पटेल ने कहा कि सूरत जिले से होकर बहने वाली किम नदी 11 मीटर का चेतावनी स्तर पार कर गई है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मियों को निचले इलाकों से निवासियों को निकालने के लिए तैनात किया गया है।

National Hindi News, 03 August 2019 Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

गुजरात में शनिवार तक इस मौसम के लिए वार्षिक औसत वर्षा की 51.49 प्रतिशत बारिश हुई है। एसईओसी के आंकड़ों से पता चलता है कि दक्षिणी गुजरात के जिलों में अधिकतम वर्षा हो रही है।भुवनेश्वर में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने कहा कि पूर्वी तट में पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में अगले 48 घंटे में एक ताजा निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

Live Blog

15:46 (IST)04 Aug 2019
बाढ़ के पानी में फंसी गाय

न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक पुणे के कामशेट में एक गाय बाढ़ के पानी में फंस गई। एनडीआरएफ द्वारा उसका रेस्क्यू किया गया। 

14:29 (IST)04 Aug 2019
एनडीआरएफ की चार टीमें तैनात

गुजरात में वडोदरा शहर में विश्वामित्री नदी का प्रकोप कुछ कम हुआ है। राज्य के दक्षिणी हिस्से में कई क्षेत्रों मुख्य रूप से सूरत और वलसाड जिलों में भारी वर्षा हुई थी। गुजरात की कई नदियां भी खतरे के निशान के पास बह रही थीं।अधिकारियों ने कहा कि एनडीआरएफ की चार टीमों को दक्षिण गुजरात क्षेत्र में तैनात किया गया है।

13:32 (IST)04 Aug 2019
बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने की आशंका

ओडिशा सरकार ने मलकानगिरि, कोरापुट, नबरंगपुर, कालाहांडी और नुआपाड़ा जिलों के कलेक्टरों को सलाह जारी की है कि वह नजर रखें क्योंकि भारी बारिश से क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।हालांकि, बारिश से प्रभावित मलकानगिरि की स्थिति में शनिवार को काफी सुधार हुआ।

11:53 (IST)04 Aug 2019
स्टेशनों के बीच फंसे हजारों यात्री

मध्य रेलवे के ठाणे और पनवेल स्टेशनों के बीच हजारों यात्री घंटों तक फंसे रहे क्योंकि पटरियों पर पानी भरने की वजह से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ।

10:23 (IST)04 Aug 2019
हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में अत्यधिक भारी वर्षा के लिए "ऑरेंज" चेतावनी और मंगलवार के लिए "येलो" चेतावनी जारी की है।

09:10 (IST)04 Aug 2019
असम में मरने वालों की संख्या 89 हुई

गुवाहाटी में एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि बाढ़ से शनिवार को असम में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इससे इस मौसम में मृतकों की संख्या बढ़कर 89 हो गई। 

08:26 (IST)04 Aug 2019
दर्जन भर मकान गिरे

जिले में भारी बारिश के कारण मकान गिरने के एक दर्जन से अधिक घटनाएं सामने आई। कई गांव जलमग्न हो गए हैं और एक वीडियो में मवेशियों के पानी में बहते हुए दिखाया गया। शिक्षण संस्थान शनिवार को भी बंद रहे।