Weather Forecast Today Highlights: पिछले करीब एक हफ्ते से उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में खासा सक्रिय मानसून अब कुछ हल्का पड़ गया है। मगर एक-दो दिन बाद इसके फिर से जोर पकड़ने की सम्भावना है। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर वर्षा हुई। वहीं, राज्य के पश्चिमी भागों में मौसम आमतौर पर सूखा रहा। इस अवधि में बर्डघाट (गोरखपुर) में नौ सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी। इसके अलावा मिर्जापुर में छह, करछना और जौनपुर में पांच-पांच, अकबरपुर और ज्ञानपुर में तीन-तीन, गोरखपुर और हर्रैया में दो-दो सेंमी वर्षा रिकॉर्ड की गयी। अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की सम्भावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवा भी चल सकती है। अगली तीन जुलाई को मानसून फिर से जोर पकड़ेगा और प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में ज्यादातर स्थानों और पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर वर्षा हो सकती है। चार जुलाई को राज्य के अधिकतर स्थानों पर बारिश होने की प्रबल सम्भावना है।
मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत में सिक्किम उप हिमालयी पश्चिम बंगाल समेत असम, मेघालय, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश की गतिविधियों में कमी रहेगी। असम और पूर्वी अरुणाचल में भी बारिश में ज्यादा तीव्रता देखने को नहीं मिलेगी।
इधर आने वाले दिनों में मानसून पूर्वोत्तर भारत के भागों में कुछ कमजोर पड़ता हुआ नजर आता है। पूर्वी भारत में मानसून पहले ही कमजोर हो चुका है। मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है। बिहार के भी तराई क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना है। कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र में मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।
पूर्वोत्तर भारत में सिक्किम उप हिमालयी पश्चिम बंगाल समेत असम, मेघालय, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश की गतिविधियों में कमी रहेगी। असम और पूर्वी अरुणाचल में भी बारिश में ज्यादा तीव्रता देखने को नहीं मिलेगी।।
Weather Forecast Today Live Updates
दक्षिण पूर्वी राजस्थान में मौसम बदला हुआ है। यहां अगले दो दिनों में मध्य से तेज बौछारे गिर सकती हैं। राजस्थान के बाकी इलाकों में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा।
उत्तर भारत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान व पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहेगा। हालांकि उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों से सटे जो इलाकों हैं, खासकर उत्तराखंड से सटे, वहां कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में हल्की से मध्य बारिश होने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। उत्तर भारत में अभी भारी बारिश के आसार नहीं है।।
मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे में मौसम पूरी तरह से बदल जाएगी। यहां जमकर बारिश होगी। इसके अलावा जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में जमकर बारिश होगी जिसका असर मैदान इलाकों पर बाढ़ के रूप में दिखेगा।
मध्य भारत के भागों में ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में सभी जगहों पर मानसून एक्टिव रहेगा। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि भारत ने जून के महीने में "अधिक" वर्षा दर्ज की। जुलाई में अच्छी बारिश की उम्मीद है।
दिल्ली के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और इसके साथ ही अगले 24 घंटे के अंदर यहां बारिश के आसार हैं।
मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत में सिक्किम उप हिमालयी पश्चिम बंगाल समेत असम, मेघालय, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश की गतिविधियों में कमी रहेगी। असम और पूर्वी अरुणाचल में भी बारिश में ज्यादा तीव्रता देखने को नहीं मिलेगी।
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे गर्म शहर रहा राजस्थान का बीकानेर जहां अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के अंदर उत्तर प्रदेश के अयोध्या, गोंडा, बस्ती, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। पूरे उत्तर प्रदेश में 5 जुलाई तक बारिश की चेतावनी है।
बीते 24 घंटे के दौरान लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, दक्षिणी गुजरात, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।