Wazirganj Assembly Election Result 2025: बिहार की वजीरगंज विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। थोड़ी ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी के बीरेंद्र सिंह और कांग्रेस पार्टी के अवधेश कुमार सिंह के बीच है। यहां तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता जल के प्रेम कुमार और जन सुराज पार्टी ने संतोष कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है।

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1बीरेंद्र सिंहबीजेपी
2अवधेश कुमार सिंहकांग्रेस
3प्रेम कुमारजेजेडी
4संतोष कुमारजन सुराज

Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी? वोटों की गिनती आज

वजीरगंज विधानसभा चुनाव परिणाम 2020

वजीरगंज विधानसभा सीट पर साल 2020 में हुए चुनाव में बीजेपी के बीरेंद्र सिंह ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में उन्हें 70,713 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के शशि शेखर सिंह को 48,283 वोट मिले। इसके अलावा यहां निर्दलीय प्रत्याशी शीतल प्रसाद यादव 14,173 वोटों के साथ तीसरे और भारतीय सबलोग पार्टी के चितरंजन कुमार (11,162 वोट) चौथे स्थान पर रहे।

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1बीरेंद्र सिंहबीजेपी70,713
2शशि शेखर सिंहकांग्रेस48,283
3शीतल प्रसाद यादवनिर्दलीय14,173
4चितरंजन कुमारभारतीय सबलोग पार्टी11,162

वजीरगंज विधानसभा चुनाव परिणाम 2015

साल 2015 में इस सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह ने बीजेपी के बीरेंद्र सिंह को हराया। अवधेश सिंह ने यहां 80,107 वोट हासिल कर किए जबकि बीरेंद्र सिंह को 67,348 वोटों से संतोष करना पड़ा।

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1अवधेश कुमार सिंहकांग्रेस80,107
2बीरेंद्र सिंहबीजेपी67,348

Bihar Chunav Parinaam LIVE: तेजस्वी या नीतीश किसकी बनेगी सरकार? आज होगा आर-पार

वजीरगंज विधानसभा चुनाव परिणाम 2010

वजीरगंज विधानसभा सीट पर साल 2010 में हुए चुनाव में बीजेपी के बीरेंद्र सिंह ने 38,893 वोटों प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह ( 21,127 वोट) को हराया। वजीरगंज विधानसभा चुनाव 2010 में तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश कुमार वर्मा को 13,693 वोट और चौथे स्थान पर रहे राजद के राजेश कुमार को 10,394 वोट हासिल किए।

क्रम संख्याप्रत्याशीपार्टीवोट
1बीरेंद्र सिंहबीजेपी38,893
2अवधेश कुमार सिंहकांग्रेस21,127
3कमलेश कुमार वर्मानिर्दलीय13,693
4राजेश कुमारराजद10,394