अक्सर विवादों में रहने वाली और खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां फिर विवादों में हैं। उन पर हरिद्वार के तीर्थ स्थल ‘हर की पौड़ी’ में जूती पहनकर गंगा आरती करने का आरोप है। रविवार को पवित्र गंगा में उन्होंने दूध भी प्लास्टिक की थैली से चढ़ाया। हालांकि, उनके भक्त यह सफाई दे रहे हैं कि जूते कपड़े के थे। राधे मां और उनके भक्तों के जूते पहनकर गंगा पूजन करने से नाराज हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रशासन से राधे मां के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एक स्थानीय पुरोहित के अनुसार, जिस प्रकार ‘हर की पौड़ी’ पर भगवाधारी विवादित संत, विवादित महिला जो बार-बार हिंदू मान्यताओं की अनदेखी कर उन पर कुठाराघात कर रही है। उसने हर की पौड़ी पर जूते पहने कर गंगा पूजा की, वहां अश्लील नृत्य किया। इसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा है कि संतों को भी ऐसे लोगों का विरोध करना चाहिए। पुलिस ने उसकी गाड़ी ‘हर की पौड़ी’ तक आने दी। उसके बाद उसने और उसके साथ आए लोगो ने वहां जो अश्लीलता की उसे माफ नहीं किया जा सकता। राधे मां शनिवार को शहर से सटे सलेमपुर के पास हृदय विहार कालोनी में अपने अनुयायी मुकेश कुमार के यहां सत्संग में भाग लेने आई थी। रविवार की तड़के करीब 4 बजे उन्होंने भक्तों के साथ हर की पौड़ी पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। भक्तों के साथ मां गंगा के जयकारे लगाते हुए उन्होंने सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनके भक्त नाचते-गाते नजर आए।

राधे मां से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

देखिए वीडियो:

हालांकि यह पहला मौका नहीं जब राधे मां विवादों में घिरी हों। अभी हाल ही में राधे मां पर उनके बेहद करीबी रहे कारोबारी मनमोहन गुप्ता ने ही उनके खिलाफ मुंबई के बोरीवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। ‘एमएम मिठाईवाला’ के मालिक मनमोहन गुप्ता ने राधे मां पर बेटे को भड़काकर बंगला हड़पने की कोशिश का आरोप लगाया था। इस मामले में राधे मां के साथ ही उनकी सहयोगी छोटी मां के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Read Also-त्रिशूल लेकर विमान में सफर करने पर राधे मां के खिलाफ FIR