Valmiki Nagar Assembly Election Result 2025: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकि नगर विधानसभा सीट काफी चर्चित सीट है। इस सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कब्जा जमाया था। इस बार भी जदयू ने धीरेंद्र प्रताप सिंह पर ही भरोसा जताते हुए अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से सुरेंद्र प्रसाद सिंह को चुनावी दंगल में उतारा है।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी / स्थिति | प्राप्त वोट | परिणाम |
| धीरेंद्र प्रताप सिंह | जेडीयू | 12840 | |
| सुरेंद्र प्रसाद सिंह | कांग्रेस | 9818 |
अब बात साल 2020 के विधानसभा चुनाव की करें तो इस चुनाव में वाल्मीकि नगर में जनता दल यूनाइटे के धीरेंद्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की थी। धीरेंद्र प्रताप सिंह को 74906 वोट मिले थे। कांग्रेस के कैंडिडेट राजेश सिंह को 53321 वोट मिले थे। सिंह ने राजेश सिंह को 21585 वोटों के अंतर से करारी शिकस्त दी थी। वही निर्दलीय उम्मीदवार सुमंत कुमार को 18409 वोट मिले थे।
वाल्मीकि नगर विधानसभा चुनाव परिणाम 2015
बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में समीकरण बदले हुए थे। इस चुनाव में बीजेपी और लोजपा के बीच गठबंधन था जबकि जदयू और राजद एक साथ थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में वाल्मीकि नगर सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कब्जा जमाया था। धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार इरशाद हुसैन को 33580 वोट से हराकर जीत का परचम लहराया था। धीरेंद्र प्रताप सिंह को कुल 66860 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे इरशाद हुसैन को कुल 33280 वोट मिले थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी / स्थिति | प्राप्त वोट | परिणाम |
|---|---|---|---|
| धीरेंद्र प्रताप सिंह | निर्दलीय उम्मीदवार | 66,860 | जीत |
| इरशाद हुसैन | कांग्रेस | 33,280 | हार |
2010 में वाल्मिकि नगर सीट पर जेडीयू ने जमाया कब्जा
वहीं, अब साल 2010 के विधानसभा चुनाव नतीजों पर गौर करें तो इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड के कैंडिडेट राजेश सिंह ने जीत हासिल की थी। राजेश सिंह ने आरजेडी उम्मीदवार मुकेश कुमार कुशवाहा को 14671 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। राजेश सिंह को कुल 42289 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे आरजेडी के मुकेश कुमार कुशवाहा को कुल 27618 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर बीएसपी के धीरेंद्र प्रताप सिंह को 20866 वोट मिले थे।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | परिणाम |
|---|---|---|---|
| राजेश सिंह | जनता दल (यूनाइटेड) | 42,289 | जीत |
| मुकेश कुमार कुशवाहा | राष्ट्रीय जनता दल | 27,618 | हार |
| धीरेंद्र प्रताप सिंह | बहुजन समाज पार्टी | 20,866 |
