Weather Forecast Today Updates: वडोदरा में लगातार जारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बता दें कि सयाजीगंज इलाके में पानी एक मंजिल तक आ गया है। हालांकि अब मध्य गुजरात शहर से होकर बहने वाली विश्वामित्री नदी का जल स्तर धीरे-धीरे घटने लगा है। शुक्रवार की रात 10 बजे, नदी में जल स्तर 30 फीट था, लेकिन अभी भी कई आवासीय कॉलोनियां जलमग्न हैं। वड़ोदरा में गुरुवार सुबह तक 24 घंटे में करीब 500 मिमी बारिश हुई थी। बताया जा रहा है कि वडोदरा में बाढ़ से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। सड़कों पर और रिहायशी इलाकों में मगरमच्छ घूम रहे हैं। शुक्रवार को भी शहर से चार मगरमच्छ पकडे गए जिन्हें वन विभाग की टीम ने गंतव्य तक पहुंचा दिया।

इन सबके बीच राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने 64वां जन्मदिन वड़ोदरा में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात और हालात की स्थिति की समीक्षा करते हुए मनाया। उनके साथ डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने भी सयाजीराव अस्पताल का दौरा किया। रूपानी ने बाढ़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है।

Live Blog

15:40 (IST)03 Aug 2019
इमारत गिरी

गुजरात: अहमदाबाद में इमारत गिरने से 1 घायल

15:39 (IST)03 Aug 2019
रेस्क्यू की तस्वीर

गुजरात में बारिश: एनडीआरएफ ने बचाया 10 फीट लंबा मगरमच्छ।

15:39 (IST)03 Aug 2019
बाढ़ के बाद पानी की किल्ल्त

वड़ोदरा में लोगों के लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था।

15:38 (IST)03 Aug 2019
वलसाड में रेस्क्यू जारी

वलसाड में निचले इलाकों में 100 से अधिक लोगों को बचाया गया।



15:37 (IST)03 Aug 2019
बाढ़ के पानी से निकला मगरमच्छ

गांधीनगर जिले में NDRF द्वार 10 फीट लंबा मगरमच्छ बचाया गया।

14:14 (IST)03 Aug 2019
बारिश और बाढ़ का असर

वडोदरा में रद्द की गई 11 छोटी रूट की ट्रेनें, जीएसआरटीसी ने बस सेवाएं रोकी।

14:13 (IST)03 Aug 2019
वडसर इलाके में NDRF और स्थानीय बचाव टीम द्वारा 10 फीट लंबा मगरमच्छ रेस्क्यू किया गया

वडसर क्षेत्र में श्रीजी समाज के पास एनडीआरएफ के अधिकारियों और स्थानीय बचाव टीम द्वारा 10 फीट लंबे मगरमच्छ को बचाया गया।

12:16 (IST)03 Aug 2019
सेंट्रल रेलवे ने ट्रेन के शेड्यूल की स्थिति के बारे में दिया अपडेट

सेंट्रल रेलवे ने मुंबई और उपनगरों में ट्रेन शेड्यूल की स्थिति के बारे में एक अपडेट दिया गया है। जिसमें कहा गया कि ट्रेन के समय में कोई देरी नहीं है। मेल / एक्सप्रेस ट्रेनें भी समयानुसार चल रही हैं।

10:25 (IST)03 Aug 2019
इन जिलों में होगी भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को वड़ोदरा, दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र जिलों के लिए भारी वर्षा की चेतावनी जारी की। वडोदरा और दक्षिण गुजरात के जिलों में वलसाड, नवसारी, डांग्स, तापी, सूरत, नर्मदा और भरूच जैसे अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

08:27 (IST)03 Aug 2019
पीएम ने दी दिया मदद का आश्वासन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया है। अधिकारियों ने बताया कि वडोदरा में बारिश जनित घटनाओं में अब तक चार मजदूरों समेत 7 लोग मारे गए हैं। 

08:27 (IST)03 Aug 2019
हालात में थोड़ा सुधार 

वडोदरा में अब जीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है क्योंकि विश्वामित्री नदी का जलस्तर शुक्रवार को घटना शुरू हो गया है।