अधोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का काम जोरों पर है। मंदिर की पहली मंजिल का काम करीब पूरा हो चुका है। अगले साल जनवरी में यहां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जा सकती है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तैयार मास्टर प्लान तैयार किया जा कहा है। इस कार्यक्रम में सिर्फ देश ही नहीं विदेश से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इस खास मौके को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारियां शुरू हो गई है। भक्तों के ठहरने से लेकर उनके खाने के इंतजाम के अलावा आपात स्थिति और इंतजाम शुरू हो गए हैं।

बता दें कि अयोध्या में जनवरी के तीसरे सप्ताह में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हो सकता है। माना जा रहा है कि 15 जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को कई तरह की सुविधाएं ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। देश विदेश के लाखों श्रद्धालु इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। अयोध्या के सभी होटलों में अभी के लिए इसके लिए इंतजाम शुरू हो गए हैं। मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी व्यवस्था की जाएगी। कुछ श्रद्धालु ऐसे होंगे तो दर्शन कर दिन में ही चले जाएंगे जबकि कुछ श्रद्धालु यहां रुक भी सकते हैं।

भक्तों के लिए होंगे ये खास इंतजाम

अयोध्या आने वाले भक्तों के लिए मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी खास इंतजाम किए जाएंगे। रात्रि विश्राम करने वाले भक्तों के लिए टैंट का इंतजाम किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ट्रस्ट की ओर से 25 हजार श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की जा रही है। यहां श्रद्धालुओं को रुकने से लेकर शौचालय, पीने का पानी, चिकिस्ता और भोजन की व्यवस्था मिलेगी। इन तैयारियों को कार्यक्रम से 15 दिन पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। कार्यक्रम में 10 हजार साधु-संतों के भी अयोध्या पहुंचने की संभावना है। इनके लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं।