उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दहशत फैला रहे तेंदुए को पुलिस ने फायरिंग में मार गिराया। शनिवार (17 फरवरी, 2018) सुबह तेंदुआ वन विभाग का जाल फाड़कर स्थानीय घर में घुस गया था। हालांकि तेंदुए को मारकर अपनी पीठ थपथपा रही पुलिस सोशल मीडिया में बैकफुट पर आ गई है। कई यूजर्स ने तेंदुए की मौत पर गुस्सा जाहिर किया है तो कई यूजर्स इसे एनकाउंटर बता रहे हैं। दूसरी तरफ घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। वीडियो में घटना स्थल पर मौजूद दारोगा ने कथित तौर पर विवादित बयान किया है। उन्होंने कहा है, ‘तेंदुए के साथ आमने-सामने फायरिंग और हाथापाई हुई। हाथापाई के बाद मैंने तेंदुए को एक किचन में बंद कर दिया।’
देखें वीडियो-
आमने सामने गोलीबारी हुई
फिर उससे हाँथपाई हुई
फिर मैनें उसे धक्का देकर किचन में दरवाज़ा बंद कर लिया।
धन्य हो दरोगा जी
देसी कुत्ता नहीं वो तेंदुआ था जनाब, पंजा मारता तो खोपड़ी अलग हो जाती ऐसा डॉक्टर बोले
वैसे शानदार बयान दरोगा जी pic.twitter.com/Afa1cRlbuV— Ashish Ramesh™ (@pandeyashishpa) February 17, 2018
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
आमने सामने फायरिंग ? क्या तेंदुआ भी फायरिंग कर रहा था…।??
— bushra quraishi (@bushraquraishi7) February 18, 2018
दरोगा जी तो यही बोले
— Ashish Ramesh™ (@pandeyashishpa) February 18, 2018
अरे वो किसी एनकाउंटर की स्टोरी बोल दिए होंगें ….भावनाओ को समझिए
— bushra quraishi (@bushraquraishi7) February 18, 2018
इन्हें वीरता का सर्वोच्च पुरस्कार मिलना चाहिए.
— के के पंडित (@kkpndit0077) February 17, 2018
आख़िर थोड़ा भौकाल भी तो बनता है ?
— Tej Bahadur Yadav (@yadava55) February 17, 2018
बता दें कि लखनऊ के बाहरी इलाके औरंगाबाद में शनिवार को एक तेंदुआ घुस गया था। यह तेंदुआ तीन दिनों से पुलिस और वन विभाग की टीम को छका रहा था। इसे पकड़ने में पुलिस और वन विभाग के पसीने छुट गए लेकिन तेंदुआ काबू में नहीं आया। शनिवार सुबह यह तेंदुआ वन विभाग की ओर से पकडने के लिए लगाए गए जाल को तोड़कर एक मकान में घुस गया। यहां इस जानवर ने तीन स्थानीय लोगों को घायल कर दिया था, जब एसएचओ त्रिलोकी सिंह लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे थे, तो तेंदुए ने उनपर भी हमला कर दिया। इसी दौरान तेंदुए पर गोली चलाई गई। वन विभाग की टीम ने भी तेंदुए को मारे जाने पर आपत्ति जताई है।
