केन्द्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि ‘‘कैराना से पलायन’’ अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्य मुद्दा नहीं होगा और पार्टी 2017 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव को विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। उन्होंने रविवार शाम को कहा कि, ‘‘उत्तर प्रदेश चुनाव में कैराना से पलायन मुख्य मुद्दा नहीं होगा। यह कानून और व्यवस्था से जुड़ी हुई समस्या है। पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।’’
Read Also: कैराना और कांधला से पलायन का खौफ नहीं, भुगतान ना होने से परेशान हैं शामली के गन्ना किसान
केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर जाति की राजनीति करने का आरोप लगाया।
एक भाजपा सांसद ने आरोप लगाया था कि एक खास समुदाय के भय से कई हिन्दू परिवारों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कैराना शहर कथित रूप से छोड़ना पड़ा। मथुरा और कैराना की हालिया घटना को लेकर सपा सरकार को घेरते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि राज्य में ‘‘हिंसा का वातावरण’’ बना हुआ है, जो गंभीर चिंता का विषय है।
Read Also: मथुरा हिंसा में यूपी सरकार का सीधे-सीधे हाथ, सीबीआई जांच हो: कठेरिया
नायडू ने कहा कि इस महीने हुए राज्यसभा चुनावों में केवल भाजपा ने मुस्लिमों (मुख्तार अब्बास नकवी और एम जे अकबर) को नामांकित किया था। शहर में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘किसी राजनीतिक दल ने राज्यसभा की 57 सीटों में से एक भी सीट किसी मुस्लिम को नहीं दी ।’’ नकवी झारखंड से जीतकर आये वहीं अकबर मध्य प्रदेश से राज्यसभा पहुंचे।