यूपी चुनाव, 2017 के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। खबर है कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रियंका गांधी का जमकर इस्तेमाल करेगी। कांग्रेस खेमे को लगता है कि इससे पार्टी का मनोबल बढ़ेगा और दिशा बदलेगी। प्रियंका अब तक गांधी परिवार की परंपरागत सीटों (अमेठी और रायबरेली) में ही चुनाव प्रचार करती दिखीं हैं, पर अब वह बाकी जगहों पर भी रैलियां करेगीं।

Read Also: उत्‍तर प्रदेश: सोशल मीडिया पर शुरू हो गई चुनावी जंग, एक से बढ़कर एक मजेदार PHOTOS

इसके साथ ही पार्टी ने प्रिंयका के पति रोबर्ट वाड्रा पर जमीन घोटाले को लेकर हो रहे हमले से निपटने की तैयारियां भी करनी शुरू कर दी हैं। पार्टी के सूत्रों से पता लगा है कि राहुल गांधी के छुट्टियों से वापस आते ही प्रियंका के साथ पार्टी के कई बड़े नेता मीटिंग करेंगे। माना जा रहा है प्रियंका जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के जन्मस्थान इलाहबाद के साथ ही लखनऊ से चुनावी बिगुल फूंक सकती हैं।

Read Alsoप्रियंका गांधी ने वाजपेयी सरकार से कहा था, 53,421 रुपए किराया चुकाने की हैसियत नहीं

2014 में हुए लोकसभा चुनाव में प्रियंका ने सिर्फ रायबरेली और अमेठी में ही चुनाव प्रचार किया था। वहां उनका प्रचार देख चुके लोगों का कहना है कि वह ही विरोधियों को तगड़ा जवाब दे सकती हैं।