Kanpur News Updates: उन्नाव रेप केस पीड़िता की दुर्घटना के मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, उनके भाई मनोज सिंह सेंगर और 8 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्नाव विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के वाहन के साथ हुई दुर्घटना पर कई सवाल उठे हैं। महिला को पुलिस सुरक्षा क्यों नहीं दी गई थी? दुर्घटना का कारण बने ट्रक की नंबर प्लेट पर कालिख क्यों पुती थी? क्या यह हादसा नहीं बल्कि रेप केस से जूझ रहे विधायक की साजिश है?

कानपुर में चोरों ने एसडीएम के घर से  10 हजार रुपए कैश के साथ-साथ दो लाख रुपए का समान चोरी कर लिया। सूत्रों के अनुसार चोर पीछे का ताला तोड़ कर घर में घुसे थे।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में तीन मंजिला इमारत जर्जर होकर बुरी तरह से धंस गई और उसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई। यह घटना अनवरगंज इलाके की बताई जा रही है।

National Hindi News, 29 July 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें

कानपुर में भारी जाम की समस्या का कारण बने अनवरगंज से मंधना तक के रेलवे ट्रैक को हटाने की मांग तेज हो गई है। आपको बता दें कि इस ट्रैक को हटाने के लिए व्यापारी अकबरपुर और कानपुर के सांसदों से जल्द मुलाकात करेंगे।

Bihar News Today, 29 July 2019: बिहार से जुड़ीं सभी खास खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Live Blog

15:54 (IST)29 Jul 2019
Kanpur: जर्जर इमारत के नीचे दबकर महिला की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में तीन मंजिला इमारत जर्जर होकर बुरी तरह से धंस गई और उसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई। यह घटना अनवरगंज इलाके की बताई जा रही है।

15:08 (IST)29 Jul 2019
उन्नाव रेप पीड़िता के एक्सीडेंट मामले में उठे कई सवाल

उन्नाव विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के वाहन के साथ हुई दुर्घटना पर कई सवाल उठे हैं। महिला को पुलिस सुरक्षा क्यों नहीं दी गई थी? दुर्घटना का कारण बने ट्रक की नंबर प्लेट पर कालिख क्यों पुती थी।

14:25 (IST)29 Jul 2019
Unnao: जीजा ने ईंट-पत्थर से कुचलकर अपने साले की हत्या कर दी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में छोटे से विवाद की वजह से जीजा ने अपने साले की ईंट-पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

13:34 (IST)29 Jul 2019
SDM के घर से 2 लाख की हुई चोरी  

उत्तर प्रदेश के कानपुर में चोरों ने एसडीएम के घर से  10 हजार रुपए कैश के साथ-साथ दो लाख रुपए का समान चोरी कर लिया। सूत्रों के अनुसार चोर पीछे का ताला तोड़ कर घर में घुसे थे।

12:41 (IST)29 Jul 2019
बाइक पर कार का नंबर लगाने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ा

पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो बाइक पर कार का नंबर लगाकर ड्राइव कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से फर्जी प्रेस कार्ड भी बरामद किया है।

11:54 (IST)29 Jul 2019
कानपुर: देर रात एसएसपी ने मंदिर जाकर लिया सुरक्षा का जायजा 

कानपुर के आनन्देश्वर मंदिर में एसएसपी अनंत देव ने आधी रात को जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

11:33 (IST)29 Jul 2019
Kanpur: पॉलिटेक्निक संस्थानों में काउंसलिंग प्रक्रिया आरंभ

Kanpur: पॉलिटेक्निक संस्थान में सोमवार (29 जुलाई) से स्पॉट काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। कम रैंक लाने वाले छात्रों को भी इसमें दाखिले का मौका मिलेगा।

10:48 (IST)29 Jul 2019
Kanpur: अनवरगंज से मंधना तक रेलवे ट्रैक हटाने की मांग हुई तेज  

उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारी जाम की समस्या का कारण बने अनवरगंज से मंधना तक के रेलवे ट्रैक को हटाने की मांग तेज हो गई है। आपको बता दें कि इस ट्रैक को हटाने के लिए व्यापारी अकबरपुर और कानपुर के सांसदों से जल्द मुलाकात करेंगे।

09:12 (IST)29 Jul 2019
कानपुर की महिला ने पति को मारा, प्रेमी सहित मुंबई में गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति को अच्छी नौकरी के नाम पर दो महीने पहले मुंबई ले गई थी। प्रीती राठौड़ और उसका प्रेमी गौरव सिंह (22) ने पनवेल स्थित किराये के कमरे में महिला के पति हरि ओम (27) को तकिए से दबाकर और गले पर हमला कर मार डाला।