मंदिर-मस्जिद विवाद पर देश में इन दिनों राजनीतिक माहौल गर्म है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे मुस्लिम इलाकों में मंदिरों का हाल जानने सड़कों पर निकल गईं। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम बहुल क्षेत्रों कंघी मोहाल, वजरिया और बेकनगंज इलाकों में मंदिरों के हालात देखें। कई मंदिरों के पास कूड़ा और अवैध कब्जा मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
नगर निगम ने 124 मंदिर किए चिन्हित: गौरतलब है कि कानपुर नगर निगम की ओर से शहर में 124 मंदिरों को चिन्हित किया गया है, जिनकी हालत जर्जर हो चुकी है या फिर कूड़ा घर में तब्दील कर दिए गए हैं। मेयर पांडे अब इन मंदिरों को दोबारा से पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रही हैं।
मेयर ने अपने इस अभियान के बारे में बताया कि उन्हें कुछ स्थानीय लोगों की मदद से सूचना मिली थी जिसके बाद में पहले अपने स्कूटर से मंदिरों का दौरा करने आई फिर बाद में पूरे लाव-लश्कर और अधिकारियों के साथ मंदिरों की जांच पड़ताल करने पहुंची।
मंदिर की दुर्दशा पर आंखों में आए आंसू: मंदिरों की दशा पर बात करते हुए मेयर पांडे ने कहा कि हमने आज मुस्लिम बहुल इलाके के 8 मंदिरों का दौरा किया। कई मंदिरों की की हालत तो ऐसी थी कि आंखों में आंसू आ जाएं। इस दौरान वह बेकनगंज इलाके में राधा कृष्ण मंदिर से सटे एक बिरयानी वाले पर भड़क गए उन्होंने कहा कि अगर कोई तुम्हारी मस्जिद की मस्जिद तोड़कर मंदिर कोई बनाता तो तुम्हें कैसा लगता?
आगे उन्होंने बताया के मंदिरों पर अवैध कब्जों को लेकर उन्होंने शहर के पुलिस कमिश्नर से बात की है। जल्द पुलिस प्रशासन को सभी 124 मंदिरों की लिस्ट सौंप दी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि सभी मंदिरों को कब्जा मुक्त कराकर नगर निगम को सौंप दिया जाएगा, जिसके बाद मंदिरों की दीवार बनवाकर और गेट लगवाया जाएगा।
वहीं, मेयर पांडे ने मंदिर-मस्जिद विवाद पर कहा के मुस्लिमान आक्रमणकारियों की ओर से भारत में सभी बड़े मंदिरों को तोड़ दिया गया था। इतना आतंक मचाया गया, लेकिन किसी भी मस्जिद को छुआ तक नहीं था। आज जब मंदिरों का सर्वे हो रहा है तब हर पुरानी मस्जिद में से मंदिर निकल कर आ रहे हैं। उनसे जब पूछा गया कि आपकी इस कार्रवाई से दूसरा पक्ष नाराज हो सकता है तो उन्होंने कहा कि मैं किसी भी पक्ष से कोई चीज नहीं मांग रही हूं। मैं तो बस अपने मंदिरों के लिए कार्य कर रही हूं। अगर इससे भी किसी को कोई परेशानी या नाराजगी होती है तो होती रहे।