देशभर के कई शहरों में शुक्रवार को नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए थे और इसमें हिंसा भी हुई थी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी हिंसा हुई थी। प्रयागराज पुलिस ने शहर में हिंसा के मामले में जावेद मोहम्मद उर्फ़ पंप को मुख्य आरोपी बनाया है। सोशल मीडिया पर जावेद अहमद की बेटी आफरीन फातिमा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनकी चर्चा चारों ओर हो रही है।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in करें

कौन हैं आफरीन फातिमा: आफरीन फातिमा प्रयागराज हिंसा में मुख्य आरोपी जावेद मोहम्मद की बड़ी बेटी हैं और उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जेएनयू से शिक्षा हासिल की है। इसके साथ ही आफरीन फातिमा को शरजील इमाम का करीबी भी बताया जाता है। आफरीन फातिमा सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शनों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले चुकी हैं।

आफरीन फातिमा ने जेएनयू के भाषा विज्ञान केंद्र से एमए किया हुआ है और उन्होंने वर्ष 2021 में यूनिवर्सिटी छोड़ दी थी। जबकि आफरीन ने बीए की पढ़ाई अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से की है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में वह महिला कॉलेज की अध्यक्ष भी रहीं और छात्र राजनीति में सक्रिय भी रहीं। आफरीन फातिमा कई विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा ले चुकी हैं और केंद्र की मोदी सरकार को मुस्लिम विरोधी भी बता चुकी हैं।

आफरीन फातिमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे उन्होंने केद्र सरकार को मुस्लिम विरोधी सरकार कहा है। इस वायरल वीडियो में वह कहती हुई सुनाई दे रही हैं कि सिर्फ मुस्लिम कैंपस में टीयर गैस और रबर बुलेट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। मुस्लिम विरोधी सरकार के खिलाफ ये लड़ाई छिड़ी हुई, क्योंकि ये लड़ाई आत्मसम्मान की है।

10 जून 2022 को अपने पिता की गिरफ्तारी के बाद भी आफरीन फातिमा ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि पुलिस उनके पिता को कहां पर लेकर गई है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, “पुलिस बिना किसी वारंट के, बिना नोटिस के उनके पिता को लेकर गई है और पुलिस ने ये जानकारी भी नहीं दी कि वे उन्हें कहां लेकर जा रहे हैं।”

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा इलाहाबाद समाचार (Allahabad News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 13-06-2022 at 09:41 IST