उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जिलाधिकारी को बंधक बनाने के मामले में भाजपा किसान मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष राजा वर्मा समेत 24 भाजपा नेताओं और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार (1 मई) देर रात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, पूर्व विधायक भगवान पाठक और पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संजय यादव समेत दल के 24 नेताओं और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा करने, बंधक बनाने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी राकेश कुमार को किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने की मांग को लेकर उनका वाहन जबरन रोक लिया और करीब आधे घंटे तक उन्हें बंधक बनाए रखा।
उत्तर प्रदेश: डीएम को बंधक बनाने पर भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा
भाजपा किसान मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष राजा वर्मा समेत 24 भाजपा नेताओं और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Written by भाषा
बलिया

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा राज्य समाचार (Rajya News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 05-05-2016 at 01:15 IST