उत्तर प्रदेश के बलिया में हुई पत्रकार रतन सिंह की हत्या अब राजनीतिक तूल पकड़ती नजर आ रही है। कांग्रेस सचिव प्रियंका गांधी के ट्वीट के बाद अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मोर्चा संभाल लिया है। वह रतन सिंह के घर जा रहे थे लेकिन रास्ते में उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने पर उन्होंने कहा कि सीएम साहब मुकदमें से ना डराएं।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, मुकदमे से कौन डरता है? मुख्यमंत्री जी मुकदमे से डरा रहे हो लल्लू को?जेल में डालने के बाद मुट्टी तान तुम्हारे ‘जंगलराज’ के ख़िलाफ़ न्याय की आवाज बुलंद कर रहा हूं। मुख्यमंत्री जी ! किसी ने लिखा है कि: तय करो किस ओर हो तुम तय करो किस ओर हो आदमी के पक्ष में हो या कि आदमखोर हो।
मुकदमे से कौन डरता है?
मुख्यमंत्री जी मुकदमे से डरा रहे हो लल्लू को?जेल में डालने के बाद मुट्टी तान तुम्हारे ‘जंगलराज’ के ख़िलाफ़ न्याय की आवाज बुलंद कर रहा हूं।
मुख्यमंत्री जी ! किसी ने लिखा है कि:
तय करो किस ओर हो तुम तय करो किस ओर हो
आदमी के पक्ष में हो या कि आदमखोर हो pic.twitter.com/uw0AGHgrhx— Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) August 25, 2020
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है, पत्रकार की हत्या न होती, आजमगढ़ में BDC सदस्य की हत्या न होती तो नहीं जाता मैं। कहां थी पुलिस की मशीनरी? हत्या तो रोक नहीं पा रहे आप? जहां लल्लू जा रहा है रोक दे रही है पुलिस। क्या है लल्लू से? क्यूं घबराई है सरकार? जिसे मन किया उसे जेल डाल दिया। ऐस नहीं चलता है लोकतंत्र?
वहीं बलिया में पत्रकार की गोली मारकर हत्या मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि पारिवारिक विवाद था, जमीन का विवाद था। कुछ दिन पहले भी दोनों परिवार में झगड़े हुए थे, उस समय भी जिला प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई की गई थी। कल घटना हुई, उसके बाद 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
बता दें किउत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पत्रकार रतन सिंह की हत्या के मामले में फेफना के थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने मंगलवार को बताया कि एक टीवी चैनल के पत्रकार रतन सिंह के पिता विनोद सिंह की शिकायत पर सोमवार की रात फेफना थाने में भारतीय दंड विधान की बलवा और हत्या के आरोप की धाराओं में दस व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने छह आरोपियों सुशील सिंह, सुनील सिंह, अरविंद सिंह , वीर बहादुर सिंह, दिनेश सिंह और विनय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि विनोद सिंह ने शिकायत की है कि उनके पुत्र को गांव का ही सोनू सिंह कल रात आठ बजे घर से बुलाकर ले गया तथा उसके घर पर पहले से ही मौजूद लोग लाठी, डंडों और रिवाल्वर से लैस थे।

