उत्तर प्रदेश में बुलडोजर एक्शन को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी लोगों को उस ‘भाषा’ में समझाना पड़ता है जैसी वह समझते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि जो लोग कानून को अपने हाथ में लेते हैं, उन्हें कानूनी दायरे में परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग न्याय पर विश्वास करते हैं, उनके लिए न्याय होता है। जो लोग न्याय और कानून को अपने हाथ में लेते हैं, उन्हें कानून के दायरे में सबक सिखाया जाता है।
सीएम योगी ने क्या कहा
सीएम योगी ने बुलडोजर एक्शन पर सरकार पर सवाल उठने को लेकर पूछे गए एक प्रश्न में कहा कि इसे उस भाषा में समझाया जाना चाहिए जिसमें वे इसे समझते हैं। अगर कोई हिंसक व्यक्ति के रूप में हम पर हमला करने के लिए हमारे सामने आता है, तो क्या हमें उसके सामने खड़ा होना चाहिए? नहीं, अगर वह हिंसक व्यक्ति के रूप में आता है, तो हमें उसकी हिंसा का वहीं जवाब देना होगा।”
मथुरा मामले पर क्या बोले सीएम योगी
सीएम योगी ने मथुरा में चल रहे विवाद पर कहा कि सरकार कोर्ट के आदेश का पूरी तरह पालन कर रही है। अगर ऐसा ना होता तो अब तक बहुत कुछ हो गया होता। सीएम योगी ने कहा कि हमें मथुरा का मुद्दा क्यों नहीं उठाना चाहिए? क्या मथुरा श्री कृष्ण की जन्मभूमि नहीं है? हम अदालत के आदेशों का पालन कर रहे हैं। अन्यथा वहां बहुत कुछ हो सकता था।
‘कोर्ट का ही आदेश पालन कर रहे हैं, नहीं तो मथुरा में अब तक…’, CM योगी का बड़ा बयान
वहीं संभल विवाद पर भी सीएम योगी खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि सरकार कानूनी दायरे में काम कर रही है। उन्होंने “हिंदू स्थलों” पर मस्जिदों के निर्माण पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह इस्लामी सिद्धांतों के खिलाफ है। सीएम योगी ने कहा कि संभल में 64 तीर्थ स्थल हैं और हमने 54 खोज लिए हैं। इसके अलावा और भी जो होंगे उन्हें भी हम उसे खोज लेंगे। हम दुनिया को बताएंगे कि संभल में क्या हुआ था? संभल एक सच्चाई है।
CM योगी ने कहा कि आपको पूजा की पूरी आज़ादी है। आप मस्जिद कहीं भी बना सकते हैं, लेकिन आप इस्लाम के सिद्धांतों से भटक गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि इस्लाम कहता है कि आपके द्वारा बनाया गया कोई भी हिंदू मंदिर या कोई भी हिंदू घर, कोई भी पूजा स्थल ईश्वर को स्वीकार नहीं है। आपने उन्हें क्यों बनाया? आप इस्लाम के खिलाफ़ विरोध कर रहे हैं। हम कानून के दायरे में काम कर रहे हैं।
इनपुट-एएनआई