UP Assembly Session 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो गया। बहराइच और संभल की हिंसा के मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को करारा जवाब दिया है। सीएम योगी ने कहा कि जिस संभल हिंसा को लेकर विपक्ष बवाल काट रहा है उनके शासनकाल में यहां पर नरसंहार हुए थे। 1947 से ही संभल में दंगों का इतिहास रहा है। 2017 से लेकर अब तक 99 फीसदी तक हिंसा की घटना में कमी आई है,ये NCRB का डाटा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम-राम शब्द कब से सांप्रदायिक हो गया। आप पश्चिम उत्तर प्रदेश में आप जाएंगे सामान्य संबोधन में राम-राम ही बोलते हैं। हमारे यहां पर हम जागते हैं तो हे राम बोलते हैं। किसी से मिलते हैं तो राम-राम का संबोधन होता है। अंतिम यात्रा में किसी को विदा करते हैं तो भी राम नाम सत्य ही बोलते हैं। राम के बगैर तो हमारा कोई भी काम ही नहीं है। अगर जय श्रीराम किसी ने बोल ही दिया तो इसमें आप नीयत समझ सकते हैं। ये चिढ़ाने वाला नहीं है।
कुंदरकी की जीत पर क्या बोले योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि विपक्ष ने कुंदरकी की जीत को वोट की लूट बताया। आप एक सदस्य का अपमान कर रहे हैं। आपके सदस्य की तो वहां पर जमानत ही जब्त हो गई। क्या ये सच नहीं है कि देशी और विदेशी मुसलमानों की आपसी भिड़ंत है। आप लोग सच पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। सूर्य, चांद और सत्य को ज्यादा देर तक कोई भी नहीं छिपा सकता है। ये तो बाबरनामा में भी लिखा गया है कि हरिहर मंदिर को तोड़कर एक ढांचा खड़ा किया गया है। भारत की एक विरासत है,सरकार भी उसी को लेकर कार्य कर रही है। ये केवल सर्वे की बात थी, जिलाधिकारी का जिले का एडमिनिस्ट्रेशन का हेड, इनका दायित्व है कि न्यायालय के आदेशों का पालन करें।
क्या बजरंगबली की इतनी प्राचीन मूर्ति रातों-रात आ गई?
भगवान विष्णु का दसवां अवतार संभल में ही होगा- सीएम योगी
यूपी विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा पुराण भी इस बात को कहता है कि भगवान विष्णु का दसवां अवतार संभल में हो होगा। ये तो केवल सर्वे की बात थी, कोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी का जिले का एडमिनिस्ट्रेशन का हेड, इनका दायित्व है कि न्यायालय के आदेशों का पालन करें। सर्वे 19 नवंबर को भी हुआ। 21 नवंबर को भी सर्वे हुआ था। 24 नवंबर को भी सर्वे का काम चल रहा था। सर्वे के पहले दो दिन कोई भी शांति भंग नहीं हुई थी। 23 नवंबर को जुमे की नमाज के पहले और बाद में जिस प्रकार की तकरीरें दी गईं। उन तकरीरों के बाद में माहौल खराब हुआ। इसीलिए हमारी सरकार ने कहा कि हम ज्यूडिशियल कमीशन बनाएंगे। सदन में उसकी रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। दूध का दूध और पानी का पानी सबके सामने आ जाएगा। ‘संभल, अयोध्या और बांग्लादेश में हिंसा करने वालों का DNA एक है…’, सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान पढ़ें पूरी खबर…