UP Budaun Jama Masjid: उत्तर प्रदेश में संभल की शाही जामा मस्जिद के बाद अब बदायूं की जामा मस्जिद सुर्खियों में छाई हुई है। बदायूं के नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद मामले में आज कोर्ट में सुनवाई होने वाली थी। कोर्ट में बहस पूरी नहीं होने की वजह से इसे टाल दिया गया है। अब मामले की अगली सुनवाई दस दिसंबर को होगी। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हिंदू पक्ष ने दलील देते हुए सर्वे की मांग की थी तो वहीं मुस्लिम पक्ष ने जवाब देते हुए इस माहौल बिगाड़ने की कोशिश बताया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्लिम पक्ष के वकील अनवर आलम ने कोर्ट में कहा कि यह मामला सुनने लायक नहीं है। हिंदू महासभा को इसमें वाद दायर करने का कोई भी अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इन्होंने वादी नीलकंठ महादेव को बनाया है और वादी कोई प्रत्यक्ष व्यक्ति होता है। हिंदू पक्ष की बहस नहीं हुई है। मुस्लिम पक्ष के मंदिर के अस्तित्व को नहीं मानने पर हिंदू पक्ष के वकील ने कहा कि अगर यहां पर मंदिर का कोई अस्तित्व ही मौजूद नहीं है तो सर्वे कराने से क्यों डर रहे हैं।
क्या है पूरा विवाद?
अब विवाद पर गौर करें तो हिंदू महासभा ने अध्यक्ष मुकेश पटेल ने कोर्ट में वाद दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि जिस जगह पर जामा मस्जिद मौजूद है वहां पर नीलकंठ महादेव का मंदिर था। इस बात के सबूत भी हैं। आज भी यहां पर मूर्तियां, पुराने खंभे और नीचे सुरंग भी है। पहले यहां पर तालाब भी हुआ करता था। जब मुस्लिम आक्रांता आए तो मंदिर को तोड़ दिया गया। मुकेश पटेल ने दावा किया है कि कुतुबुद्दीन ऐबक के समय मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण किया गया। 1875 से 1978 तक के गजट में इसके सबूत भी मिलते हैं। इसमें लिखा है कि मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई। बता दें कि सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश अमित कुमार के न्यायालय में यह मामला विचाराधीन हैं।
संभल में भी विवाद
ऐसा ही एक विवाद संभल में भी जारी है। यहां पर हिंदू पक्ष ने दावा किया कि संभल की जामा मस्जिद को तोड़कर मंदिर का निर्माण किया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद सर्वे की टीम पहुंची तो जमकर बवाल हो गया। उपद्रवियों ने पुलिस पर जमकर पत्थर बरसाए। इसके बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस बवाल में चार लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। मामले पर सियासी बयानबाजी आज भी जारी है। अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा कि अधिकारी बीजेपी के कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे पढ़ें पूरी खबर…