अलीगढ़ आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। बस और ट्रक की टक्कर में 4 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। साथ ही दर्जनों यात्रियों के घायल होने की खबर है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य में तेजी दिखाते हुए घायलों को आम लोगों की मदद से नजदीकी नोएडा अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया गया है।
घटना टप्पल थाना क्षेत्र के गौरेला इलाके की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीगढ एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी बस और ट्रक की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गयी। दिल्ली से कानपुर जा रही थी बस। इस भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे है। घायलों में एक की हालत गंभीर बानी हुई है। सभी घायलों को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Ashutosh, son of Lok Janshakti Party MP Veena Devi dies in a car accident on Greater Noida expressway today morning.
— ANI UP (@ANINewsUP) October 27, 2018
फिलहाल स्थानीय पुलिस और एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को क्रेन की मदद से हटाया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। घटना की जांच की जा रही है।