Sadhvi Niranjan Jyoti: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने गुरुवार को बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए रोटियां भी सेंकी और उनको खाना खिलाया। केंद्रीय मंत्री की इस दरियादिली को देखकर हर तरफ तारीफ हो रही है। जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

You have reached your free article limit.
जनसत्ता पर अनलिमिटेड एक्सक्लूसिव आर्टिकल्स और प्रीमियम स्टोरीज पढ़ने के लिए अपना अकाउंट बनाएं Sign Up करें
अकाउंट बना हुआ है तो Sign in करें

दरअसल, हमीरपुर जिले में बेतवा और यमुना नदी में आई बाढ़ ने जिला मुख्यालय समेत करीब सौ गांवों के निवासियों पर कहर बरपा रखा है। बाढ़ से उनके घर और फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। पीड़ितों ने बाढ़ में अपनी और अपने परिवार की जान बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए बाढ़ राहत शिविरों का सहारा लिया है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति उनका दर्द बांटने हमीरपुर पहुंचीं।

यहां पहुंचने के बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी स्थिति के बारे में जाना। इसके साथ ही उन्हें मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की और बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया। साथ ही हर संभव मदद की भरोसा दिया।

मंत्री ने कहा कि सूबे की सरकार हर बाढ़ ग्रस्त जिलों में नजर रखे हुए है। जहां बाढ़ पीड़ितों को हर सुविधा देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि 1977 में हमीरपुर जिले में बाढ़ आई थी। उस दौरान इस तरह से बाढ़ राहत नहीं पहुचाई जाती थी। महज सिर्फ हैलीकॉप्टर से द्वारा लांच पैकेट फेंक दिए जाते थे, लेकिन अब सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ हर कदम में खड़ी है।

वहीं, हमीरपुर जिला मुख्यालय के नगर पार्क में बाढ़ पीड़ितों के लिए मोदी रसोई का संचालन किया गया है। जहां जिला प्रशासन और नगर पालिका मिलकर बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रही हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पहले यहां आईं और फिर भोजन का निरीक्षण किया, उसके बाद फिर से बाढ़ पीड़ितों के लिए रोटियां पकाना शुरू किया। रोटियों को सेंकने के बाद उन्होंने खाना पैक कराया और बाढ़ राहत शिविर में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को अपने हाथों से खाना परोसा और उनकी समस्याओं को जाना।

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा राज्य समाचार (Rajya News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 03-09-2022 at 15:48 IST