हरियाणा के गुड़गांव में एसी कंप्रेसर के फट जाने से दो लोगों की घटना पर ही मौत हो गई। दोनो शख्स ऑनलाइन सर्विस कंपनी अर्बनक्लैप में काम करते थे। बताया जा रहा है कि दोनो कर्मचारी सगे रिशतेदार थे और कंपनी द्वारा एसी की सर्विसिंग के लिए घटना पर गए थे। । घटना बुधवार (01 मई) के गुड़गांव के सेक्टर 92 की है। वहीं पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया है।

सर्विसिंग के दौरान हुआ हादसाः पुलिस के अनुसार मामला सेर होम्स का है। रिपोर्ट के मुताबिक एक फ्लैट में एसी की सर्विसिंग करते समय कंप्रेसर के फट जाने से बलास्ट हो गया। इस बलास्ट के बाद घटना पर ही दोनो कर्मचारियों की मौत हो गई। कर्मचारियों की पहचान राजस्थान के रवि और उसके भतीजे महेश के रूप में हुई है। घटना के समय एसी का सर्विसिंग करवा रहा मालिक भी वहीं मौजूद था। इस हादसे के बाद वह घायल भी हो गया है। घायल मालिक का इलाज मनेसर के रॉकलांड हॉसपिटल में चल रहा है

National Hindi News, 2 May 2019 LIVE Updates: पढ़ें आज की बड़ी खबरें

 

अर्बनक्लैप कर्मचारियों के मदद के लिए सामने आयाः गुड़गांव पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन के अनुसार इस मामले की खबर उन्हें शाम 4:30 बजे मिली थी। वहीं पीआरओ ने यह भी बताया कि मामले की जांच चल रही है। इस बीच अर्बनक्लैप ने एक बयान जारी कर कर्मचारियों के साथ देने और उनकी मदद करने की बात भी कही है। कंपनी ने कहा, ‘हाल ही में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कंपनी और उसके सहयोगी के साथ पंजीकृत एक एसी टेकनीशियन का निधन हो गया। हमें गहरा दुख हुआ है। यह बहुत बड़ा नुकसान है। हम पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और इस कठिन समय में उनका साथ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’