केरला के कोच्चि नौसेना बेस में आज (गुरुवार) एक हादसे में दो अफसरों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों अफसर सुबह करीब 9.30 बजे आईएनएस गरुड़ के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान उनके ऊपर एक एयरक्राफ्ट हैंगर का दरवाजा गिर गया। इस मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्व्यारी के आदेश दिए गए हैं।
अस्पताल पहुंचे पर बचाया न जा सका: हादसे के बाद नौसेना के अफसरों को जख्मी हालात में अस्पताल लेकर जाया गया। लेकिन उनकी मौत हो गई। अफसरो की पहचान 28 वर्षीय नवीन औऱ 29 वर्षीय अजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों ही अफसर एविएशन के इलेक्ट्रिक ब्रांच में तैनात थे।
हरियाणा के रहने वाला थे नवीन: मृतक अफसर नवीन हरियाणा के भिवाड़ी के रहने वाला थे। वहीं 2008 में उन्होंने नौसेना ज्वाइन की थी। उनकी पत्नी और एक दो साल की बेटी भी है।
Two sailors died after the door of a helicopter hangar fell on them. The incident occurred today morning at Southen Naval Command in Kochi, Kerala.Court of inquiry being ordered into the matter. pic.twitter.com/RgOP3Tvj9j
— ANI (@ANI) December 27, 2018
राजस्थान के रहने वाले थे अजीत: मृतक अफसर अजीत सिंह राजस्थान के भारतपुर के रहने वाले थे। उन्होंने 2009 में नौसेना ज्वाइन की थी। वहीं उनकी पत्नी और एक पांच साल का बेटा था।