UP News: गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में रामकथा समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। लोहिया समाजवादी थे और आज के समाजवादी राम भक्तों पर गोली चलाते हैं, लेकिन वे लोहिया का नाम जपते हैं। जो प्रभु श्री राम का विरोधी है, उसकी तो दुर्गति हमेशा होनी ही होनी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘राम कृष्ण और शंकर के बगैर भारत का पत्ता भी नहीं हिल सकता है। हमने इसे अपनी जीवन पद्धति का हिस्सा माना है और इसीलिए हो सकता है कि डॉक्टर लोहिया के वर्तमान के चेले ना मानते हो, लेकिन डॉक्टर लोहिया ने एक बात कही थी कि उनसे पूछा गया था कि आजाद भारत के अंदर डॉक्टर लोहिया प्रखर समाजवादी थे। कांग्रेस पार्टी के कट्टर विरोधी थे, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। आजादी के बाद दुनिया में आशंका उठाई जा रही थी कि भारत बहुत दिनों तक एक नहीं रह पाएगा।’
रामायण मेलों की शुरुआत लोहिया ने की – मुख्यमंत्री
सीएम योगी ने आगे कहा, ‘उनको यह आशंका थी कि भारत फिर से विभाजित हो जाएगा। उनसे जब पूछा गया कि लोहिया जी यह बताइए कि भारत कब तक एक रहेगा और क्या भारत एक रह पाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रश्न भारत पर नहीं उठने चाहिए। लोगों ने कहा कि दुनिया ये बोल रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया अभी भारत को सही से समझ नहीं पाई है। जब तक भारत के अंदर राम, कृष्ण और भगवान शंकर की पूजा होती रहेगी तब तक भारत का कोई बाल-बांका भी नहीं कर पाएगा। दुनिया का कोई भी व्यक्ति भारत का बाल भी बांका नहीं कर पाएगा। देश के अंदर रामायण मेलों की शुरुआत भी अगर किसी ने करवाई थी तो वो लोहिया ही थे।’
यूपी में नौकरशाहों के ठेंगे पर मंत्री और विधायक
समाजवादी रामभक्तों पर गोलिया चलाते हैं – सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘डॉक्टर लोहिया समाजवादी थे और आज के समाजवादी रामभक्तों पर गोली चलाते हैं, लेकिन लोहिया का नाम जपते हैं। मैंने इसीलिए कहा ना कि जब व्यक्ति का आचार और विचार में समन्वय नहीं होता है तो उसकी दुर्गति होती है और जो राम का विरोधी है उसकी तो दुर्गति हमेशा होनी ही होनी है।’ सीएम योगी ने कहा, ‘यह ‘मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की कथा’ है। उनके वचनों का पालन दुनिया भर में किया जाता है। कथा तभी प्रभावशाली होती है जब वक्ता का व्यक्तित्व भीतर से शुद्ध हो। आपने देखा होगा कि पिछले सात दिनों में शांतनु जी महाराज राम कथा सुनाने में पूरी तरह समर्पित रहे हैं।’ CJI गवई ने मंच से की CM योगी की जमकर तारीफ