आगरा में चल रहे ताज महोत्सतव के दौरान बवाल हो गया। कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम पर कैटवॉक करने के बाद विवाद हो गया।दरअसल कार्यक्रम के अंत में वंदे मातरम बजाया गया जिस पर मॉडलों ने कैटवॉक किया। जिसे देखकर लोग हैरान रह गए और इसकी शिकायत संस्कृतिक मंत्रालय से की।विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि यह राष्ट्र गीत है इसपर इस तरह से फैशन शो किया जाना गलत है।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए उत्तर प्रदेश पयर्टन कार्यालय पर जुलूस लेकर पहुंचे। इस घटना के बाद दक्षिणपंथी दलों ने कार्यक्रमस्थल से शिल्पियों के स्टाल हटाने की मांग की। विरोध कर रहे लोगों को अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को दिया गया।
बजरंग दल का कहना है कि इस गीत से कितने लोगों ने मां भारती की गुलामी की बेड़िया तोड़ी और कितने लोग क्रांतिकारी बने।वहीं विहिप का कहना है कि यह केवल गीत नहीं बल्कि राष्ट्रीय अराधना है। इस मामले को लेकर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बता दें कि ताज महोत्सव का आयोजन शिल्पग्राम में 18 से 27 फरवरी तक हो रहा है। इस आयोजन में लोगों की रुचि के हिसाब से काफी आकर्षक चीजों का आयोजन किया जा रहा है। शास्त्रीय संगीत व नृत्य साइंस, डिबेट, फोटोग्राफी, जिम्नास्टिक, मेहंदी, रंगोली जैसे कई प्रोग्राम यहां होंगे। इतना ही नहीं साहित्य प्रेमियों के लिए पुस्तक मेला इसके अलावा आगरा ग्रीन फेस्टिवल, सूरसदन में होने वाले नाटक, शेर-शायरी और कविताओं के शौकीनों को मुशायरा और कवि सम्मेलन का भी आयोजन की सूची में शामिल हैं।