Sushma Swaraj Funeral Updates: सुषमा स्वराज के पार्थिव शरीर को उनके पति और बेटी ने सैल्यूट, करते हुए अंतिम संस्कार से पहले दी अंतिम विदाई दी। बेटी बांसुरी ने सुषमा स्वराज की अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया को पूरी किया। उनके साथ पिता स्वराज कौशल भी मौजूद रहे। वरिष्ठ बीजेपी नेता पूर्व और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। बताया जा रहा है कि स्वराज को रात साढ़े नौ बजे से 10 बजे के बीच अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बता दें कि जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने और राज्य को दो केन्द्रशासित प्रदेशों में बांटने के सरकार के कदम से बेहद प्रसन्न स्वराज ने मंगलवार को ही एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू और सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत देश-विदेश के कई दिग्गज उनको श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान लाल कृष्ण आडवाणी भावुक हो गए और उनकी आंसू भी निकल आये। फिलहाल उनका शव बीजेपी मुख्यालय पहुंचा दिया गया है। जहां बीजेपी कार्यकर्ता उनको श्रद्धांजलि देंगे।

 

Live Blog

16:30 (IST)07 Aug 2019
पंचतत्व में विलीन हुईं सुषमा स्वराज

बेटी बांसुरी ने सुषमा स्वराज की अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया को पूरी किया। उनके साथ पिता स्वराज कौशल भी मौजूद रहे। 

16:23 (IST)07 Aug 2019
सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार

दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोधी श्मशान घाट में।

15:55 (IST)07 Aug 2019
पीएम मोदी समेत कई लोग मौजूद

दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोधी श्मशान मे भूटान के पूर्व पीएम टीशेरिंग तोबगे मौजूद।

15:53 (IST)07 Aug 2019
सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार

दिल्ली: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बंसुरी स्वराज उनका अंतिम संस्कार में मौजूद।

15:43 (IST)07 Aug 2019
लोगों का हुजूम उमड़ा

दिल्ली: बीजेपी मुख्यालय से लोधी श्मशान तक ले जाया जा रहा सुषमास्वाज का पार्थिव शरीर

15:40 (IST)07 Aug 2019
ध्येय सर्मिपत व्यक्तित्व के रूप में सुषमा सबकी स्मृति में रहेंगी: भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ :आरएसएस: के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के निधन को अकल्पनीय, अविश्वसनीय बताते हुए बुधवार को कहा कि एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल नेत्री, सक्षम एवं प्रभावी मंत्री, ध्येय सर्मिपत व्यक्तित्व के रूप में उनकी प्रतिभा हम सबकी स्मृति में सदा रहेगी ।

15:29 (IST)07 Aug 2019
पूर्व विदेश मंत्री का अंतिम संस्कार लोधी गार्डन में

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार लोधी रोड के निकट श्मशान में बुधवार शाम में होगा और इस वजह से इसके आस-पास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

15:25 (IST)07 Aug 2019
बीजेपी नेताओं ने दिया कंधा

राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल और अन्य भाजपा नेताओं ने सुषमा स्वराज के पार्थिव को कंधा दिया। उन्हें भाजपा मुख्यालय से दिल्ली के लोधी श्मशान ग्रह ले जाया जा रहा है। 

14:56 (IST)07 Aug 2019
एममडीएच मसाला कंपनी के मालिक हुए भावुक

एमडीएच मसाला कंपनी के मालिक धर्मपाल गुलाटी पूर्व विदेश मंत्री सुषमास्वाज को श्रद्धांजलि देने के बाद भावुक हो गए।

14:04 (IST)07 Aug 2019
तमिलनाडु, पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों और किरण बेदी ने सुषमा के निधन पर शोक जताया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर बुधवार को शोक जताते हुए देश के लिये उनके योगदान की प्रशंसा की।

13:52 (IST)07 Aug 2019
श्रद्धांजलि दे रहे हैं कई बड़े नेता

बीजेपी के कई नेता बीजेपी मुख्यालय में सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मनोहर लाल खट्टर, जयाप्रदा, साक्षी महाराज, मनोज सिन्हा, महेश गिरी और सीएम योगी समेत कई बड़े नेता मौजूद।

13:41 (IST)07 Aug 2019
खेलमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

खेलमंत्री कीरेन रीजीजू ने कहा कि स्वराज हमेशा लोगों के दिलों और जेहन में रहेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘इस समय मेरे पास शब्द नहीं है । वह भारतमाता के लिये सर्मिपत रहीं । सुषमाजी, आप हमारे दिलोदिमाग में हमेशा जीवित रहेंगी।’’

13:38 (IST)07 Aug 2019
सुषमा के निधन पर विराट कोहली का ट्वीट

विराट कोहली ने ट्वीट में लिखा, ‘‘सुषमाजी के निधन से काफी दुखी हूं । ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’’

13:35 (IST)07 Aug 2019
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बोलीं- संसद में स्वराज के प्रहार से विपक्षियों की बोलती बंद हो जाती थी

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज को नम आंखों से याद करते हुए बुधवार को कहा कि जब स्वराज संसद में अपने धारदार भाषण से प्रहार करती थीं, तो विपक्षियों की बोलती बंद हो जाती थी।

13:35 (IST)07 Aug 2019
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बोलीं- संसद में स्वराज के प्रहार से विपक्षियों की बोलती बंद हो जाती थी

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज को नम आंखों से याद करते हुए बुधवार को कहा कि जब स्वराज संसद में अपने धारदार भाषण से प्रहार करती थीं, तो विपक्षियों की बोलती बंद हो जाती थी।

13:29 (IST)07 Aug 2019
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि

दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी।




12:53 (IST)07 Aug 2019
भाजपा मुख्यालय में ले जाया जा रहा है सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर

दिल्ली: पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय में ले जाया जा रहा है। इस दौरान लोग शव वाहन के पीछे दौड़ रहे हैं।



12:46 (IST)07 Aug 2019
इंदौर: गीता ने दी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि

जिस भारतीय लड़की गीता को 2015 में पाकिस्तान से वापस लाया गया था, जब स्वर्गीय सुषमा स्वराज विदेश मंत्री थीं। उसने भी अपने तरीके से स्वराज को श्रद्धांजली दी।

12:21 (IST)07 Aug 2019
सरबजीत सिंह की बहन ने कहा- उन्होंने हमेशा लोगों की मदद की

सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने कहा कि विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि वह हमें इतनी जल्दी छोड़ के चली जाएंगी। यह पूरे देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने हमेशा लोगों की मदद की है। चाहे वह अंसारी, सरबजीत, गीता या जाधव हों, उन्होंने सभी की मदद की। उनकी आत्मा को शांति मिले।

12:18 (IST)07 Aug 2019
सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर अत्यंत दुखी हूं: त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर अत्यंत दुखी हूं। यह राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमने आज राज्य में राजकीय शोक घोषित किया है।

12:14 (IST)07 Aug 2019
गुलाम नबी आजाद बोले- हमेशा याद की जाएंगी सुषमा जी

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, ''सुषमा जी के असामयिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वह एक महान इंसान थीं और वह इसी तरह हमेशा याद की जाएंगी।''

12:12 (IST)07 Aug 2019
कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले- सुषमा एक ऐसी अद्भुत नेता थीं जिनके सभी पार्टियों के लोगों से मित्रवत रिश्ते थे

राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा- "सुषमा स्वराज जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूँ। वह एक अद्भुत नेता थीं जिनकी पार्टी लाइन से इतर मित्रता थी।" उन्होंने कहा, ''दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। ओम शांति।''

12:08 (IST)07 Aug 2019
मनमोहन सिंह: सुषमा स्वराज के रूप में देश ने एक सम्मानित और सर्मिपत नेता खोया

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताते हुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि देश ने एक सम्मानित और सर्मिपत नेता खो दिया है।