Sushma Swaraj News Updates and Reactions: सुषमा स्वराज के निधन को लेकर पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बीजेपी और विपक्ष के तमाम दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। सुषमा स्वराज के निधन पर पीएम मोदी भावुक भी हो गए। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू भी आ गए। इस दौरान आडवाणी ने कहा कि वह कभी भी नहीं भूलती थीं बर्थडे पर केक लाना और फिर वह रो पड़े।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा, ‘निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। देश ने अपनी प्रिय नेता को खो दिया।’ उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘सुषमा स्वराज जी के निधन से बेहद दुखी हूं। उनका निधन राष्ट्रीय और निजी क्षति है। वे बेहतरीन प्रशासक और लाजवाब सांसद थीं। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’ नायडू ने जो तस्वीर शेयर की उसमें सुषमा स्वराज उन्हें राखी बांध रही थीं।
PM मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट में लिखा, ‘भारतीय राजनीति में एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया। भारत एक असाधारण नेता के निधन से शोकसंतप्त है, जिन्होंने जनसेवा और निर्धनों के जीवन में सुधार के लिए अपना जीवन सर्मिपत कर दिया। सुषमा जी अपने आप में अलग थीं और करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थीं।’
सभापति वैंकेया नायडू ने कहा कि सुषमा स्वराज मेरी बहन की तरह थीं और मुझे अन्ना कहकर बुलाती थीं। हर साल रक्षाबंधन पर मेरे हाथ में राखी भी बांधती थीं। इस दौरान सदन में पीएम समेत सभी सांसदों ने मौन भी रखा।
ट्विटर पर अमिताभ बच्चन ने सुषमा स्वराज के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर करते हुए पुराने दिन याद किए। उन्होंने लिखा कि एक अत्यंत दुखद समाचार, एक बहुत ही प्रबल राजनीतिज्ञ, एक मिलनसार व्यक्तिव, एक अद्भुत प्रवक्ता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भावुक दिख रहे मोदी ने स्वराज के परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी।
सुषमा स्वराज के निधन पर पीएम मोदी भावुक भी हो गए। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू भी आ गए।
बीएसपी चीफ मायावती सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची हैं। मायावती ने कहा, 'वे बेहद योग्य राजनेता, प्रशासक और कुश प्रवक्ता थीं। विरोधी नेताओं के प्रति भी उनका व्यक्तित्व दोस्ताना था। मैं उनके परिवार को यह दुख सहने की ताकत देने की प्रार्थना करती हूं।'
केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, कांग्रेस के कर्नाटक अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव, कांग्रेस के कार्यकारी कर्नाटक अध्यक्ष ईश्वर खांडरे और कई वरिष्ठ नेताओं स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा कि उन्हें यह जानकर गहरा धक्का लगा है कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अब नहीं रहीं।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, 'दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'
येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, 'राष्ट्र ने आज सबसे मजबूत नेताओं में से एक और भारत के सबसे अच्छे प्रवक्ताओं में से एक को खो दिया है। विदेश मंत्री के रूप में उनका काम शानदार रहा और एक राजनीतिज्ञ के रूप में उन्होंने कई महिलाओं को राजनीति में प्रवेश करने के लिए प्रेरित किया। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने ट्वीट किया, 'पूर्व केंद्रीय मंत्री, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। हमारे राष्ट्र को नुकसान हुआ है। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।'
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार रात पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। विजयन ने सांसद और विदेश मंत्री के तौर पर लोकप्रिय नेता के योगदान की सराहना की।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। बनर्जी ने स्वराज को एक उत्कृष्ट राजनीतिज्ञ, एक अच्छा इंसान बताया और कहा कि उनके साथ उन्होंने संसद में कई अच्छे पल बिताए। उनकी कमी खलेगी।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया। राव ने शोकसंतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सीनियर बीजेपी नेता के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में सुषमा स्वराज का योगदान अमर रहेगा।
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। बैजल ने ट्वीट किया, 'सुषमाजी के दुखद असामयिक निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। एक साहसी, दूरदर्शी और मानवीय नेता। वह सभी को याद आएंगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।'
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जानकारी देते हुए कहा, 'मंगलवार को 10 बजकर 50 मिनट पर उनका निधन हुआ। बुधवार (7 अगस्त) को 12 बजे तक उनके आवास पर पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय लाया जाएगा। लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में दोपहर 3 बजे उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।'
भूटान के विदेश मंत्रालय ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा, 'भारत के लोगों और उनके परिजनों के प्रति हमारी सहानुभूति।'
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'सुषमा जी भारत माता की सच्ची बेटी थीं, उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत माता और लोगों की सेवा में लगा दिया। उन्होंने वैश्विक पटल पर भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। वे कश्मीर से धारा 370 पर बड़े फैसले का इंतजार कर रही थीं और फैसले के ठीक बाद हमें अचानक छोड़कर चली गईं।'
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा, 'सुषमा स्वराज जी के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं। भारत के लोगों और उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।'
हर्षवर्धन बोले- हाल ही में मिला था। दिल्ली सरकार में भी उनके साथ काम करने का मौका मिला। हमेशा बड़ी बहन की तरह मार्गदर्शन दिया। उनका असाधारण व्यक्तिक्त्व था, बेहद अच्छी और संवेदनशील इंसान थीं। उनका निधन बेहद दुखद है।
रविशंकर प्रसादः 30 वर्षों का संबंध था। छोटे भाई की तरह संगठन, पार्टी, संसद हर जगह सिखाया। तीन तलाक पर मुझे फोन करके बधाई दी थी। आज संसद से लौटा तो उनका ट्वीट देखा और फिर पता चला कि वो नहीं रहीं। बेहद दुखी हूं। आज मेरे पास शब्द नहीं हैं।'
गुलाम नबी आजादः करीब 42 वर्षों से हम एक-दूसरे को जानते थे। लेकिन कभी भी एक-दूसरे को नाम से नहीं बुलाया, चाहे सदन के बाहर मिले हों या अंदर। वे हमेशा भाई कहती थीं, मैं उन्हें हमेशा बहन पुकारा है। राजनीति अपनी जगह लेकिन हमने आज बहन को खो दिया। अच्छी नेता और बेहतरीन वक्ता थीं। मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति दे।
पूर्व बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यकीन ही नहीं हो रहा है। हाल ही में उन्होंने कश्मीर के हालात को लेकर ट्वीट किया था। ऐसे में अचानक उनके निधन की खबर पर यकीन करना मुश्किल है। सिन्हा ने कहा, 'मेरे नाम का दो ही नेताओं ने ठीक से उच्चारण किया। लालकृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज।'
उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'सुषमा स्वराज जी के निधन से बेहद दुखी हूं। उनका निधन राष्ट्रीय और निजी क्षति है। वे बेहतरीन प्रशासक और लाजवाब सांसद थीं। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।' नायडू ने जो तस्वीर शेयर की उसमें सुषमा स्वराज उन्हें राखी बांध रही थीं।