J-K News: जम्मू-कश्मीर की खान मस्जिद गोजवाड़ा में बेअदबी (sacrilege) का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने पवित्र कुरान को पानी में फेंक दिया। आरोपी इरशाद अहमद मीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
श्रीनगर के मलूरा के आरोपी इरशाद अहमद मीर को रात भर की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। श्रीनगर पुलिस ने जानकारी दी कि नौहट्टा थाना में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
मोहाली में भी सामने आया था ऐसा ही मामला: इससे पहले मोहाली के गांव स्नेटा में मस्जिद में चोरी और कुरान शरीफ की बेअदबी का मामला सामने आया था। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस मामले में सोहाना थाना पुलिस में शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया था। हिरासत में लिए गए युवक की पहचान स्नेटा गांव के ही रहने वाले सोहन सिंह के तौर पर हुई थी, जो मानसिक रूप से ठीक नहीं है। गांव वालों ने पुलिस को बताया था कि सोहन दिमागी तौर से ठीक न होने के कारण मस्जिद में चला गया था।
होशियारपुर में नौ वर्षीय लड़का हुआ था गिरफ्तार: वहीं, 9 अक्टूबर को पंजाब के होशियारपुर के एक गांव में एक धार्मिक ग्रंथ को अपवित्र करने के आरोप में नौ वर्षीय लड़के को पकड़ा गया था। मुकेरियां के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कुलविंदर सिंह विर्क ने बताया था कि गांव बिशनपुर में गुरुद्वारे के ग्रंथी तरसेम सिंह ने देखा कि 5 अक्टूबर को गुरु ग्रंथ साहिब के कुछ फटे पन्ने फटे हुए थे। उन्होंने तुरंत गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह को सूचित किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़के को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे स्थानीय बाल सुधार घर भेज दिया।
मानव तस्करी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश: दूसरी ओर, जम्मू पुलिस ने शुक्रवार को बड़गाम जिला सहित कश्मीर के अन्य हिस्सों में बच्चियों को खरीद कर उनका शोषण कर मानव तस्करी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश किया था। गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 पीड़ितों को भी छुड़ाया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।