Samajwadi Party: लखनऊ पुलिस ने रविवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता मनीष जगन अग्रवाल (Manish Jagan Agarwal) को हजरतगंज पुलिस स्टेशन (Hazratganj police station) में कई मामलों में दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किया था। ताजा खबर के मुताबिक़ मनीष जगन अग्रवाल को अब रिहा कर दिया गया है। मनीष जगन अग्रवाल पार्टी के सोशल मीडिया सेल को संभालते हैं।
उनके खिलाफ हालिया मामला भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत (Richa Rajput) की शिकायत के बाद बुधवार को दर्ज किया गया था।
क्या था मामला
एसीपी (हजरतगंज) अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी मीडिया सेल और मनीष अग्रवाल के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. ताजा मामला बुधवार को। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत (Richa Rajput) ने दर्ज करवाया था।
राजपूत ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बलात्कार की धमकी दी और सोशल मीडिया पर उनके चरित्र पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि इन लोगों से उन्हें जान का खतरा है।
अखिलेश यादव ने किया था कड़ा विरोध
समाजवादी पार्टी के नेता की गिरफ्तारी के तुरंत बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ पुलिस मुख्यालय के बाहर पहुंचे थे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और नेता को तुरंत रिहा करने की मांग की थी। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ नेता थे। सपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा था कि लखनऊ पुलिस द्वारा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी निंदनीय और शर्मनाक! पुलिस को सपा कार्यकर्ता को तुरंत रिहा करना चाहिए।
ऋचा राजपूत (Richa Rajput) के खिलाफ भी FIR
सपा के राज्य प्रमुख नरेश उत्तम पटेल की शिकायत पर रविवार दोपहर ऋचा राजपूत के खिलाफ एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने सपा सांसद और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।