समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज पार्टी के चुनावी कैंपेन को लॉन्च कर दिया है। पार्टी ने आज गाजीपुर में अपनी रैली के दौरान सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के प्रचार अभियान का शुभारंभ किया है। वहीं राज्य में पार्टी के अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव ने इस दौरान कई बातें कही हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नोट बंदी के फैसले पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीब जनता इस फैसले से परेशान है। उन्होंने आगे कहा “मोदी साहब ने कितने अच्छे नारे दिए थे पर आज देश का गरीब असमंजस में है, दुख में है, लाइन में खड़ा है”। इसके अलावा उनका दावा है कि समाजवादी पार्टी अपने विकासकार्यों के दम पर राज्य में एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के पूर्वांचल क्षेत्र में पकड़ मजबूत है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने 3 नवंबर को ही पार्टी की विकास रथ यात्रा शुरु कर चुनावी जंग का बिगुल फूंक दिया था। बीते दिनों पार्टी में शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच हुए विवाद के चलते पार्टी में काफी उथल-पुथल रही और इसका असर चुनावी कैंपेन के लॉन्च पर भी दिखा था।
इससे पहले पार्टी को अपना यह चुनाव प्रचार अभियान आजमगढ़ से शुरु करना था लेकिन पार्टी में मची आपसी कलह की वजह सपा प्रमुख ने इसे रद्द कर दिया था।
देखें चुनावी कैंपेन का शुभारंभ
Ghazipur (UP): Samajwadi Party chief Mulayam Singh Yadav launches the party's election campaign. pic.twitter.com/bYeN0nANQR
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 23, 2016
UP: Samajwadi Party chief Mulayam Singh Yadav launches the party's election campaign in Ghazipur. pic.twitter.com/kYOuuQlb3E
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 23, 2016
Ghazipur (UP): Shivpal Singh Yadav speaking at the launch of Samajwadi Party's election campaign pic.twitter.com/jzM2ggliKr
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 23, 2016
Today farmers, housewives, poor are in distress after Govt's #demonetisation move: Shivpal Singh Yadav, SP pic.twitter.com/Ho4QIKzwbg
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 23, 2016
Modi sahab ne kitne ache naare diye the par aaj desh ka gareeb asmanjas mein hai, dukhi hai,line me khada hai: Shivpal Yadav #DeMonetisation pic.twitter.com/wRxi7jrSnu
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 23, 2016
