राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा की। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “मैं शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं। वह कांग्रेस पार्टी की प्रिय बेटी थीं जिनके साथ मेरा नजदीकी रिश्ता रहा।”बता दें कि आज शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “शीला दीक्षित जी के निधन से बेहद दुखी हूं। एक ऊर्जावान और मिलनसार व्यक्तित्व की धनी, उन्होंने दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया।”
दिल्ली कांग्रेस की सबसे कद्दावर नेताओं में शुमार रहीं पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थीं और उल्टी की शिकायत के चलते शनिवार (20 जुलाई) की सुबह एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राप्त जानकारी ेके मुताबिक कार्डियक अरेस्ट के चलते उनकी मौत हो गई। कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की।
35 सालों से राजनीति में थीं, कई बड़े पदों पर रहींः शीला दीक्षित कांग्रेस के दिग्गज चेहरों में शुमार थीं। अपने करीब साढ़े तीन दशक के राजनीतिक जीवन में वे कई अहम पदों पर रहीं। वे तीन बार विधायक, तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री, केरल की राज्यपाल, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रहीं। 1984 से 1989 तक वे उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट से सांसद और केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री के पद पर भी रहीं।
कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का आज संस्कार होगा। उनके निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
सोनिया गांधी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने दिल्ली और पार्टी के लिए पूरे समर्पण के साथ काम किया। सोनिया ने शीला के निजामुद्दीन ईस्ट स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शीला के पुत्र संदीप दीक्षित को लिखे पत्र में कहा, "मेरे पति (राजीव गांधी) शीला जी का बहुत सम्मान करते थे।"
बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया।
कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने शीला दीक्षित को आधुनिक दिल्ली का वास्तुकार बताते हुए शनिवार को कहा कि तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के निधन की खबर सुनकर वह स्तब्ध हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके कार्यकाल में राष्ट्रीय राजधानी में प्रभावी बदलाव हुआ।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। नायडू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित के आज निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। वह एक कुशल प्रशासक थीं।’’
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर 2 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार कल दोपहर 2ः30 बजे निगम बोध घाट पर किया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को आज शाम 6 बजे अंतिम दर्शन के लिए निजामुद्दीन स्थित उनके घर पर रखा जाएगा।
शीला दीक्षित जी को 20 जुलाई 2019 को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट, ओखला, नई दिल्ली में कार्डियक अरेस्ट के चलते गंभीर अवस्था में लाया गया था। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ अशोक सेठ के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने उनके इलाज के लिए सभी आधुनिक तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल किया। इसके बाद कुछ समय के लिए उनकी हालत स्थिर हो गई थी हालांकि इसके बाद उन्हें एक और कार्डियक अरेस्ट आया और तमाम प्रयासों के बाद दोपहर 3:55 बजे पर उनका निधन हो गया।
शीला दीक्षित कांग्रेस के दिग्गज चेहरों में शुमार थीं। अपने करीब साढ़े तीन दशक के राजनीतिक जीवन में वे कई अहम पदों पर रहीं। वे तीन बार विधायक, तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री, केरल की राज्यपाल, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रहीं।
गांधी परिवार के करीबियों में शुमार रहीं शीला दीक्षित का शनिवार (20 जुलाई) को करीब 3 बजकर 55 बजे निधन हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीला दीक्षित के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'शीला दीक्षित जी के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं। उन्होंने दिल्ली के विकास में अनमोल योगदान दिया। परिजनों और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।ओम शांति'।
दिल्ली बीजेपी के बड़े चेहरों में शुमार रहे केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, 'यह बेहद दुखद खबर है। मुझे बेहद तकलीफ है। हम उनके विपक्ष में रहे हैं। लेकिन मैं यह मानता हूं कि 15 साल उन्होंने दिल्ली के लिए अपना बहुमूल्य समय दिया। हाल ही में मेरी बेटी के विवाह पर भी वे आई थीं। मुझे अंदाजा नहीं था कि वे इतनी जल्दी इस तरह से चली जाएंगी।'
दिल्ली कांग्रेस की सबसे कद्दावर नेताओं में शुमार रहीं पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थीं और उल्टी की शिकायत के चलते शनिवार (20 जुलाई) की सुबह एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राप्त जानकारी ेके मुताबिक कार्डियक अरेस्ट के चलते उनकी मौत हो गई। कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की।