Sheikhpura Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में शेखपुरा सीट का परिणाम घोषित हो गया है। इस सीट पर सिटिंग विधायक और आरजेडी उम्मीदवार विजय यादव को हार का सामना करना पड़ा है। जेडीयू कैंडिडेट रणधीर सोनी 22,547 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। 23 राउंड की काउंटिंग के बाद रणधीर सोनी को कुल 82,922 वोट मिले हैं जबकि दूसरे स्थान पर रहे विजय कुमार यादव को 60,375 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे स्थान पर रहे राजेश कुमार 4,184 वोट प्राप्त हुए। शेखपुरा में वोटिंग पहले चरण में यानी 06 नवंबर को हुई है।

शेखपुरा विधानसभा चुनाव परिणाम 2025

पार्टी उम्मीदवारवोट
राजदविजय यादव60,375 
जेडीयूरणधीर सोनी</strong>82,922 (जीत)
जन सुराजराजेश कुमार4,184 

2020 शेखपुरा विधानसभा चुनाव परिणाम

पिछले चुनाव यानी साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव की बात करें तो आरजेडी के विजय यादव ने जीत दर्ज की थी। चुनाव के दौरान जेडीयू के रणधीर सोनी को 50,249 वोट मिले थे। जबकि विजय यादव को 56,365 वोट मिले थे। वहीं लोजपा के इमाम गजाली को 14,552 वोट मिले थे।

पार्टीउम्मीदवारमत
राजदविजय यादव56,365
जेडीयूरणधीर सोनी50,249
एलजेपीइमाम गजाली14,552

2015 शेखपुरा विधानसभा चुनाव परिणाम

साल 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान शेखपुरा से महागठबंधन की ओर से जेडीयू के रणधीर कुमार सोनी 41,755 वोट पाकर चुनाव जीते थे। जबकि एनडीए के ओर से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नरेश साव को 28,654 वोट मिले थे। वहीं उस समय पप्पू यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के विजय कुमार को 18,227 वोट मिला था।

पार्टीउम्मीदवारवोट
जेडीयूरणधीर कुमार सोनी41,755
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)नरेश साव 28,654
जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक)विजय कुमार18,227

शेखपुरा का राजनीतिक इतिहास

वैसे एक समय शेखपुरा को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था लेकिन समय ने करवट ली और फिर सीट पर जेडीयू और राजद ने कब्जा जमाया। इस सीट से कभी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के दिग्गज ने श्रीकृष्ण सिंह चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। शेखपुरा विधानसभा के चुनावी इतिहास की बात करें तो यहां पर कांग्रेस ने सर्वाधिक 12 बार जीत दर्ज की है, जिसमें से राजो सिंह ने अकेले 5 बार जीत दर्ज की। जबकि सीपीआई ने 3 बार जबकि जेडीयू ने 2 बार जीत दर्ज की। वर्तमान में यहां से विजय यादव राजद के टिकट पर जीतकर विधायक बने।