यूपी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रदेश के बरेली में लंबे समय से फरार चल रहे हत्यारे को पुलिस ने पकड़ लिया है। बीते 14 महीनों में इस हत्यारे ने 10 महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया था। लंबे समय से पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगी हुई थी। वहीं इस मामले में आगे की जानकारी बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य दोपहर में करीब डेढ़ बजे मीडिया से बातचीत करके पूरी जानकारी साझा करेंगे।
बीते 14 महीनों में हुईं हत्याओं को देखने के बाद समझ में आता है कि ये किसी एक ही आदमी का किया धरा है। क्योंकि सभी की मौत एक ही तरह से की गई है। पुलिस की मानें तो काफी लंबे समय से इसकी तलाश चल रही थी। अब जाकर सफलता लगी है।
जानकारी के अनुसार पिछले साल यानी 2023 में बरेली के शाही शीशगढ़ और फतेहगंज पश्चिम थाना क्षेत्र में 9 हत्याओं का मामला सामने आया था। इस हत्याओं को लेकर पुलिस को सीरियल किलर पर शक था। इसके बाद बरेली पुलिस ने सीरियल किलर को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की। जिसके बाद कुछ दिनों तक हत्याएं की घटनाएं रुक गईं। लेकिन फिर बीते 2 जुलाई को एक बार फिर एक महिला का शव खेत में मिला। ये हत्या भी बीती 9 हत्याओं के पैटर्न पर एक दम सेम टू सेम की गई। जिसके बाद एक बार फिर से पुलिस ने स्थानीय लोगों से पता करके सीरियल किलर की स्केच बनवाई।
एक साल में 9 महिलाओं की हत्या
शीशगढ़ और शाही क्षेत्र में महिलाओं की हत्या हुई थी। पिछले साल 5 जून को शाही गांव में कलावती की हत्या हुई। 19 जून को शाही रोड किनारे गांव की ही धनवती का शव मिला। हत्याएं इसी तरह चलती रही। 22 जून को खजुरिया गांव में कुसुम का शव मिला। 23 अगस्त को ज्वालापुर गांव में वीरवती का अर्धग्न अवस्था में शव मिला। 31 अक्तूबर को 60 साल की बुजुर्ग महिला की शव मिला। 20 नवंबर बुजुर्ग दुलारो देवी की हत्या हुई। इन सभी महिलाओं की हत्याएं फांसी के फंदा कसकर की गई है।
