Sasaram Assembly Election Result 2025: बिहार की सासाराम विधानसभा से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा को जीत मिली है। उन्होंने राजद के सतेंद्र साह को 25,443 वोटों से मात दी है। आरएलएम प्रत्याशी स्नेहलता को 1,05,006 वोट मिले हैं। वहीं सतेंद्र को 79,563 पांचवें राउंड की गिनती के बाद इस सीट पर NDA उम्मीदवार और उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा 14834 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। जबकि आरजेडी उम्मीदवार सतेंद्र साह 11770 वोटों के साथ दूसरे नंबर चल रहे हैं।
Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी? वोटों की गिनती आज
| दल | उम्मीदवार | वोट |
| आरएलएम | स्नेहलता कुशवाहा | 1,05,006 (जीत) |
| राजद | सतेंद्र साह | 79,563 |
| बसपा | अशोक कुशवाहा | 10,261 |
सासाराम विधानसभा के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो यहां भाजपा सबसे मजबूत पार्टी रही है। क्योंकि पार्टी ने पांच बार यहां से जीत दर्ज की है। जबकि प्रजा सोशलिस्ट पार्टी और राजद ने तीन-तीन बार वहीं कांग्रेस, जनता पार्टी ने दो-दो बार जीत हासिल की। किसान मजदूर प्रजा पार्टी, लोक दल ने एक-एक बार जीत हासिल की। बीजेपी के जवाहर सिंह कुशवाहा ने यहां से पांच बार चुनाव जीता।
Bihar Chunav Parinaam LIVE: तेजस्वी या नीतीश किसकी बनेगी सरकार? आज होगा आर-पार
साल 2020 सासाराम विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2020 में हुए सासाराम विधानसभा चुनाव में राजद के राजेश कुमार गुप्ता ने 26,423 वोटों से जीत दर्ज की थी। राजेश गुप्ता को 83,303 वोट मिले, वहीं जेडीयू के अशोक कुशवाहा को 56,880 वोट मिले। जबकि लोजपा के रामेश्वर चौरसिया को 21,426 वोट मिले।
| पार्टी | प्रत्याशी | मत |
| राजद | राजेश कुमार गुप्ता | 83,303 |
| जेडीयू | अशोक कुशवाहा | 56,880 |
| लोजपा | रामेश्वर चौरसिया | 21,426 |
साल 2015 सासाराम विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2015 में हुए सासाराम विधानसभा चुनाव में राजद के अशोक कुमार कुशवाहा 19,612 वोट से जीते थे। अशोक कुशवाहा को 82,766 वोट मिले, जबकि बीजेपी के जवाहर प्रसाद कुशवाहा को 63,154 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार कृष्ण कुमार सिंह को 9,247 वोट मिले थे।
| दल | प्रत्याशी | मत |
| राजद | अशोक कुमार कुशवाहा | 82,766 |
| बीजेपी | जवाहर प्रसाद कुशवाहा | 63,154 |
| निर्दलीय | कृष्ण कुमार सिंह | 9,247 |
