देश में इस वक्त मंदिर और मस्जिद को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इसी कड़ी में लखनऊ के छितवापुर पुलिस चौकी की शिवालय वाली मस्जिद पर सोमवार ( 30 मई, 2022) को विवाद बढ़ गया है। जिसको देखते को मस्जिद के बाहर पुलिस बल की तैनात कर दिया गया है। यहां अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने जलाभिषेक का ऐलान किया था। जिसके बाद मस्जिद की सुरक्षा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके बाद भाजपा नेता अभिजात मिश्रा के घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है।

भाजपा नेता अभिजात मिश्रा कलश में जल भरकर निकले थे। उनके तमाम समर्थक भी साथ में थे, जो हर-हर महादेव और जय श्रीराम के नारे लग रहे थे। हालांकि पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर उनको जाने से रोक दिया है। मौके पर एडीजी सिटी राघवेंद्र मिश्रा और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद हैं।

बीजेपी नेता अभिजात मिश्रा का कहना है कि हम लोग इस पूरे प्रकरण से संबंधित कागज निकलवा रहे हैं। मस्जिद को लेकर इन लोगों के पास कोई भी कागज नहीं है। ये पूरी तरह से अवैध है। साथ ही जो पूरा वहां का एरिया है, वो भी पूरी तरह से अवैध बसाया गया है। उन्होंने कहा कि हम पुलिस-प्रशासन से मांग करते हैं कि इस पूरे मामले पर कानूनी कार्रवाई की जाए। अभिजात मिश्रा का दावा है कि करीब 60 साल पहले वहां से मंदिर हटाकर मस्जिद बना दी गई। इसलिए उसको मंदिर का रूप देना है। शिवालय वाली मस्जिद के अंदर भी कहा जा रहा है कि वहां दो मुख्य गुंबद है। वो मंदिर के हैं। वहां देवी-देवताओं की मूर्तियां उकेरी गई हैं। वो बहुत पुरानी है।

बीजेपी नेता ने कहा कि कोर्ट के माध्यम से हम मंदिर को वापस लेंगे और शिवालय का जीर्णोद्धार कराएंगे। किसी भी धर्म से हमारा कोई द्वेष नहीं है। देश में लगभग 50 हजार मठ और मंदिर हैं, जिन पर विदेशी आक्रांताओं ने जबरन कब्जा किया है। उनको हम पुन: व्यवस्थित करेंगे।

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने हम लोगों की बात को सुना है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान पहला दुनिया का देश है, जहां बहुसंख्यकों पर अल्पसंख्यक जुल्म कर रहा है।

पूरे मामले पर एडीजी सिटी राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि कुछ लोग शिवालय की बात को लेकर यहां आए थे। उनसे बातचीत हुई है। साथ ही उनको बताया गया है कि जो कार्रवाई है, वो विधि के अनुसार होगी। इसके बाद वह सभी लोग अपने-अपने घर को चले गए हैं। वहीं अभिजात मिश्रा ने पुलिस प्रशासन से कहा कि हम लोग घर चले जाएंगे, आप हमको वचन दीजिए कि हम अन्याय नहीं होने देंगे। इस मामले पर पुलिस के आलाधिकारियों ने कहा कि हम किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। जो भी होगा वह कानून संगत और विधि संगत होगा।