बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब मंत्रिमंडल ने काम शुरू कर दिया है। नई सरकार ने अपने एजेंडे पर काम करना शुरू कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ बिहार के विपक्षी दल चुनाव में मिली बुरी हार की समीक्षा कर रहे हैं। तेजस्वी यादव की पार्टी राजद को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सिर्फ 25 सीटों से संतोष करना पड़ा। राजद के लिए और चौंकाने वाली बात यह रही कि इन पच्चीस सीटों में से आठ पर उसकी जीत का अंतर पांच हजार वोटों से भी कम रहा है।

किन सीटों पर पांच हजार से कम वोटों से जीती राजद?

राजद को बिहार की जिन सीटों पर पांच हजार से कम वोटों से जीत मिली, उनमें ढाका, जहानाबाद, बोध गया, मखदुमपुर, टिकारी, ब्रह्मपुर, महिषी और गोह विधानसभा सीटें शामिल हैं। ढाका विधानसभा सीट पर राजद को 178 वोटों, जहानाबाद में 793, बोध गया में 881, मखदुमपुर में 1830, टिकारी में 2058, ब्रह्मपुर में 3220, महिषी में 3740 और गोह में 4041 वोटों से जीत हासिल हुई।

राजद की नाज़ुक जीत: 8 सीटों पर 5000 से कम वोट मार्जिन

इन सीटों पर राजद को कितने वोट मिले?
क्रम संख्या विधानसभा सीट राजद प्रत्याशी वोट उपविजेता – पार्टी वोट मार्जिन
1 ढाका फैसल रहमान 1,12,727 पवन जायसवाल- बीजेपी 1,12,549 178
2 जहानाबाद राहुल कुमार 86,402 चंद्रेश्वर प्रसाद- जदयू 85,609 793
3 बोध गया कुमार सर्वजीत 1,00,236 श्यामदेव पासवान- लोजपा RV 99,355 881
4 मखदुमपुर सुबेदार दास 74,769 रानी कुमारी- लोजपा RV 72,939 1830
5 टिकारी अजय कुमार 97,550 अनिल कुमार- हम(से) 95,492 2058
6 ब्रह्मपुर शंभू नाथ यादव 95,828 हुलास पांडे- लोजपा RV 92,608 3220
7 महिषी गौतम कृष्ण 93,752 गुंजेश्वर शाह- जदयू 90,012 3740
8 गोह अमरेंद्र कुमार 93,624 डॉ. रणवीर कुमार- बीजेपी 89,583 4041
Express InfoGenIE

इन आठ सीटों में से राजद ने दो सीटों पर बीजेपी और दो पर जदयू को मात दी। इसके अलावा उसने तीन सीटों पर लोजपा (राम विलास) और एक सीट पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रत्याशी को मात दी। इन सीटों के अलावा राजद को मटिहानी विधानसभा सीट पर सिर्फ 5,290 वोटों से जीत मिली। यहां राजद के नरेंद्र कुमार सिंह को जीत हासिल हुई।

कांग्रेस के तीन प्रत्याशी 2000 से कम वोटों से जीते

कांग्रेस की नाज़ुक जीत का विश्लेषण
क्रम संख्या विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी वोट उपविजेता- पार्टी वोट मार्जिन
1 फारबिसगंज मनोज बिश्वास 1,20,114 विद्या सागर केसरी- बीजेपी 1,19,893 221
2 चनपटिया अभिषेक रंजन 87,538 उमाकांत सिंह- बीजेपी 86,936 602
3 वाल्मिकीनगर सुरेंद्र प्रसाद 1,07,730 रिंकू सिंह- जदयू 1,06,055 1675
Express InfoGenIE

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कुल छह प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई लेकिन इनमें से तीन की जीता का मार्जिन दो हजार से कम रहा। फारबिसगंज विधानसभा सीट पर कांग्रेस 221, चनपटिया में 602 और वाल्मिकीनगर में 1675 वोटों से जीतने में सफल रही।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव: राजद को ज्यादा वोट लेकिन सीटें कम? जानिए क्या है वजह