झारखंड में एक महिला द्वारा दो हजार रुपए में अपने बच्चे को बेचने का मामला सामने आया है। महिला बिरहोर समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। बिरहोर समुदाय एक आदिवासी जाति है। हालांकि, अधिकारियों ने बच्चे को ढूंढ़ा और वापस महिला को लौटा दिया। अधिकारियों के मुताबिक महिला 40 साल की विधवा है। वह रामगढ़ जिले के बसंतपुर गांव में बिरहोर टोला में रहती है।

बताया जा रहा है कि महिला ने आठ जुलाई को बच्चे को जन्म दिया था और उसके बाद चत्रा जिले के एक छोटे व्यापारी को दो हजार रुपए में बेच दिया। प्रशासन को जब सूचना मिली तो उस व्यक्ति से संपर्क किया गया और बच्चा वापस लौटाने के लिए बोला गया। 12 जुलाई को उस व्यक्ति ने महिला को बच्चा वापस लौटा दिया।

Read Also:  6 साल की बच्ची नहीं सुना पाई 1 से 15 तक गिनती तो पिता ने गले में प्याज घुसाकर मार डाला

रामगढ़ एसडीओ किरण कुमारी पासी ने बताया, ‘हमे कुछ दिन पहले इस घटना की जानकारी मिली। गांव के मुखिया और प्रशासन की मदद से बच्चे को वापस मां को लौटा दिया गया। महिला की काउंसलिंग की जा रही है।’
बीडीओ जय कुमार राम का कहना है, ‘हम महिला द्वारा बच्चा बेचे जाने के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं।’ अभी तक इस मामले में कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Read Also:  पापा ने भेजी बेटे की ऐसी ADULT PHOTOS, देखकर घबरा गई मां