राजस्थान में पिछले दिनों हुई तेज बारिश और बाढ़ की वजह से भारी पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है। कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने की वजह से कच्चे मकान ढह गए। बाड़मेर में भी बाढ़ की वजह से कई लोगों के मकान ढह गए। इन्हीं में से पीड़ित एक गरीब महिला आज राजस्थान सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण और भू-जल मंत्री सुरेंद्र गोयल के पैरों में गिरकर और उनका पैर पकड़कर गिड़गिड़ाने लगी। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि महिला अपने ढहे मकान को बनवाने की गुहार मंत्री से लगा रही है।
जिस वक्त महिला मंत्री से गिड़गिड़ा रही थी, उस वक्त वहां कई लोग मौजूद थे। उनमें से अधिकांश भाजपा संगठन के लोग थे। हालांकि, मंत्री सुरेंद्र गोयल ने महिला को मदद का भरोसा दिलाया है लेकिन वो महिला से पैर छुड़ाते नजर नहीं आ रहे हैं। राजस्थान के जालोर, बाड़मेर समेत गुजरात के बनासकांठा के कई इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है। इस वजह से लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि अभी भी राजस्थान और गुजरात में बारिश का कहर जारी है। जलजमाव की वजह से कई जगह बाढ़ जैसे हालात हैं। इससे दोनों ही राज्यों में लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। आम जनजीवन दोनों ही राज्यों में बिखर सा गया है। गांवों में बाढ़ आने की वजह से लोगों को रोज नई-नई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
#WATCH Woman falls at Rajasthan minister Surendra Goyal's feet & pleads for help after her house was washed away by flood in Barmer pic.twitter.com/O7VrBp2DMi
— ANI (@ANI) July 28, 2017