राजस्थान के कोटा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक शख्स बिस्तर पर सोने जा रहा था और इसी दौरान उसके तकिए के नीचे बैठा किंग कोबरा बाहर आ गया। विशालकाय खतरनाक किंग कोबरा को देखने के बाद व्यक्ति के होश उड़ गए और उसने तुरंत घटना की जानकारी अन्य लोगों को दी।

इसके बाद एक सपेरे को बुलाया गया और उसने सांप को पड़कर वन विभाग के अधिकारियों की मदद से जंगल में छोड़ दिया। यह घटना कोटा स्थित भामाशाह मंडी की है। यह सांप एक दुकान में घुसा था और बिस्तर पर रखे तकिए के नीचे जाकर छिप गया था। जब व्यक्ति दुकान में सोने पहुंचा तब उसे तकिए के नीचे सांप दिखा।

वहीं सांप पकड़ने वाले सपेरे ने बताया कि गर्मी और उमस के चलते इन दोनों सांप अपने बिल से बाहर आ रहे हैं और कभी-कभी शिकार की तलाश में आबादी वाले क्षेत्र में आ जाते हैं।

तीन सांपों को पकड़ा खड़ा दिखा शख्स

सोशल मीडिया पर भी सांपों को लेकर कई वीडियो आते रहते हैं। इसी क्रम में गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स ने तीन-तीन किंग कोबरा को अपने हाथों से पकड़ा हुआ है। तीनों सांपों को शख्स ने आराम से पकड़ा हुआ है और सोशल मीडिया पर डालने के लिए वीडियो बनवा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर its_rj_95 अकाउंट से शेयर किया गया।

इंडियन कोबरा और किंग कोबरा में अंतर

कोबरा दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक है। यदि यह सांप किसी को डंस ले तो उसे व्यक्ति का बचना भी मुश्किल है। भारत में दो तरीके के कोबरा पाए जाते हैं। एक इंडियन कोबरा और दूसरा किंग कोबरा। इंडियन कोबरा की लंबाई 4 से 7 फीट तक होती है जबकि किंग कोबरा की लंबाई 13 फीट तक होती है।

वहीं अगर बात करें इंडियन कोबरा और किंग कोबरा की तो दोनों अत्यधिक विषैले होते हैं। किंग कोबरा के एक बार जहर निकलने से 11 लोगों की मौत हो सकती है जबकि इंडियन कोबरा एक बार में 10 लोगों की जान ले सकता है। इसलिए दोनों की ताकत लगभग बराबर होती है। किंग कोबरा के दांत इंडियन कोबरा से अधिक बड़े होते हैं।